{"_id":"694fb65b3fb144b3600826e5","slug":"party-doesn-t-think-this-way-congress-leader-v-hanumantha-rao-on-shashi-tharoor-s-remarks-about-pm-modi-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 'पार्टी ऐसा नहीं सोचती, यह उनकी निजी राय...', पीएम मोदी पर थरूर के बयान को लेकर बोले हनुमंत राव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 'पार्टी ऐसा नहीं सोचती, यह उनकी निजी राय...', पीएम मोदी पर थरूर के बयान को लेकर बोले हनुमंत राव
Sat, 27 Dec 2025 04:05 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 27 Dec 2025 04:05 PM IST
सार
Congress: पीएम नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान को लेकर पार्टी में नई बहस छिड़ गई है, जिसे उनकी ही पार्टी के नेता वी. हनुमंत राव ने कांग्रेस की सोच से अलग बताया। हनुमंत राव ने कहा कि यह थरूर की निजी राय हो सकती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं सोचती।
विज्ञापन
वी हनुमंत राव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान ने एक बार फिर पार्टी के भीतर बहस छेड़ दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की हार पर खुशी मनाना भारत की हार का जश्न मनाने जैसा है। शनिवार को कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने शशि थरूर के इस बयान को खारिज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं सोचती। यह थरूर की निजी राय हो सकती है, लेकिन यह पार्टी का विचार नहीं है।
हनुमंत राव ने कहा कि कांग्रेस में लोकतांत्रिक व्यवस्था है, इसलिए हर किसी को अपनी राय रखने की आजादी है। उन्होंने कहा, हमारे यहां लोकतंत्र है, इसलिए लोग अपने विचार सामने रखते हैं। अगर किसी दूसरी पार्टी में ऐसा बयान दिया जाता, तो तुरंत कार्रवाई होती। यह उनकी सोच हो सकती है, लेकिन पार्टी ऐसा नहीं सोचती।
ये भी पढ़ें: केरल के CM विजयन को कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का जवाब- हमारे राज्य के मामले में दखल न दें
विज्ञापन
इससे पहले दोपहर में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शशि थरूर के बयान की तारीफ करते हुए उन्हें बहादुर बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस थरूर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। पूनावाला ने कहा, एक बार फिर शशि थरूर ने राहुल गांधी को आईना दिखाने का साहस दिखाया है।
उन्होंने कहा कि विदेश नीति किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि देश की होती है। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएगी। लेकिन हो सकता है कि वे उनके खिलाफ फतवा जारी कर दें, क्योंकि वे राष्ट्रीय हित को पारिवारिक हित से ऊपर नहीं रख पाते।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन