{"_id":"6053deecc7c7cb3bd4063f2d","slug":"parliamentary-committee-says-training-of-service-based-new-professional-attitude-is-necessary-to-civil-service-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय समिति: सिविल सेवा अधिकारियों को सेवा आधारित नए पेशेवर रवैये का प्रशिक्षण देना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसदीय समिति: सिविल सेवा अधिकारियों को सेवा आधारित नए पेशेवर रवैये का प्रशिक्षण देना जरूरी
Fri, 19 Mar 2021 04:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 19 Mar 2021 04:44 AM IST
विज्ञापन
संसद
- फोटो : social media
संसद की एक समिति ने सिविल सेवा अधिकारियों में सेवा आधारित नया पेशेवर रवैया अपनाने पर बल दिया है। समिति ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी (एलबीएसएनएए) को सुझाव दिया है कि वह सिविल सेवा अधिकारियों में सेवा आधारित नया पेशेवर रवैया पैदा करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव लाए ताकि सिविल सेवा अधिकारी बेहतर ढंग से लोगों की सेवा कर पाएं। बता दें, एलबीएसएनएए सिविल सेवाओं के प्रशिक्षण के लिए देश का महत्वपूर्ण संस्थान है।
विज्ञापन
समिति के अनुसार, सिविल सेवा के प्रशिक्षण में व्यवहारिक पक्ष पर जोर दिया जाना चाहिए क्योंकि लोकहित में चलाई जा रही सरकार की तमाम योजनाओं को क्रियान्वित करने और लाभार्थियों को तक उसका समुचित लाभ पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों को सेवा आधारित नया पेशेवर रवैया अपनाना होगा।
विज्ञापन