फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary Committee meeting on 17 June on issues like Arogya Setu App, Data Security

आरोग्य सेतु ऐप, डाटा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर 17 जून को संसदीय समिति की बैठक

Fri, 05 Jun 2020 11:08 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Jun 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Parliamentary Committee meeting on 17 June on issues like Arogya Setu App, Data Security
Aarogya Setu - फोटो : play store

नागरिकों की निजता और डाटा सुरक्षा को लेकर देशभर में लगातार सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में सरकार द्वारा जारी किए गए आरोग्य सेतु ऐप को लेकर भी कई तरह चर्चाएं हुई थीं। अब इसी को देखते हुए 17 जून को संसदीय समिति द्वारा सूचना तकनीक पर बैठक होने वाली है, जिसमें सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों को बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के नेतृत्व में होने वाली समिति की यह बैठक 10 जून को होने वाली थी लेकिन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक करने पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया और इसे 17 जून को करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मीडिया कवरेज में नैतिक मानकों के विषय में चर्चा के लिए बैठक के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा जो कि कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए आरोग्य सेतु ऐप और डाटा सुरक्षा तथा नागरिकतों की निजता के मुद्दे पर अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने निजता के उल्लंघन का मुद्दा उठाया है और आरोप लगाया है कि मोबाइल ऐप एक ‘निगरानी प्रणाली’ है। हालांकि सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि आरोग्य सेतु ऐप ‘सुरक्षित’ है और इससे निजता का कोई उल्लंघन नहीं होता है।


सूत्रों के मुताबिक वीडियो के जरिए बैठक के बारे में समूचे विषय पर एक रिपोर्ट मिलने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू बैठक के प्रारूप पर अंतिम फैसला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed