संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- संसद में छोटे दलों को ज्यादा वक्त की उठी मांग, सरकार तैयार बशर्ते...
केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में संसद में चर्चा के दौरान छोटे दलों को ज्यादा वक्त देने की मांग उठाई गई। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इन दलों को आश्वस्त किया कि सरकार इसके लिए तैयार है, लेकिन भाजपा समेत बड़े दलों को कार्यवाही में व्यवधान नहीं डालना चाहिए। इससे छोटे दलों को नुकसान होता है।
सर्वदलीय बैठक के बाद जोशी ने पत्रकारों से चर्चा में यह जानकारी दी। जोशी ने बताया कि देश में शुरू किए गए महाटीकाकरण अभियान को लेकर लगभग सभी दलों ने पीएम को बधाई दी।
मोदी बोले-विश्व में भारत दे सकता है बड़ा योगदान
जोशी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा विश्व परिदृश्य में भारत बड़ा योगदान दे सकता है। इससे विकास होगा और गरीबों को लाभ पहुंचेगा। इससे सरकार को श्रेय का सवाल नहीं है, बल्कि देश को कामयाबी मिलेगी। सभी दलों को इसमें योगदान देने का आह्वान करते हुए पीएम ने कहा कि सरकार इसे लेकर सभी विषयों पर चर्चा को तैयार है।
PM said that in today's global scenario, India can make great contributions to the world. It'll lead to development & the poor will be benefited with that development. It's not a question of credit to Govt but of success of the nation: Union Minister P Joshi after all-party meet pic.twitter.com/6qVLEpSuVg
— ANI (@ANI) January 30, 2021
महामारी के बाद उभरेगी नई विश्व व्यवस्था: मोदी
केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राजग नेताओं की बैठक को भी संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि महामारी के बाद एक नई विश्व व्यवस्था उभरने वाली है। मोदी ने कहा कि यह दशक महत्वपूर्ण है, यह उसी तरह का है, जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद का था। ऐसे में हम पहले की तरह मूकदर्शक नहीं बने रह सकते। हम इस मौके पर उभरेंगे और वसुधैव कुटुंबकम के आदर्श व परंपरा के आधार पर आगे बढ़ेंगे।
Addressing the meeting of NDA leaders, PM Narendra Modi today said that after the pandemic, a new world order is about to take shape & India has a big role to play in the emerging new world order: Union Minister of Parliamentary Affairs & BJP leader Pralhad Joshi
— ANI (@ANI) January 30, 2021
(in file pic) pic.twitter.com/CIHf8O5ZtY