{"_id":"6752a7e87231bcb468084128","slug":"parliament-priyanka-gandhi-reacts-on-bjp-allegation-on-rahul-gandhi-news-in-hindi-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament: राहुल को देशद्रोह कहने पर प्रियंका ने कहा- फर्क नहीं पड़ता; संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament: राहुल को देशद्रोह कहने पर प्रियंका ने कहा- फर्क नहीं पड़ता; संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
Fri, 06 Dec 2024 12:59 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:59 PM IST
सार
विपक्षी दलों के कई सांसद संसद परिसर में अदाणी मुद्दे को लेकर विरोध मार्च करते दिखे। सभी एक काले रंग का मास्क पहन रखा था, जिसमें लिखा था-मोदी अदाणी भाई-भाई।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी
- फोटो : PTI
विस्तार
भाजपा की तरफ से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देशद्रोह कहे जाने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया की। उन्होंने बताया कि उनके भाई के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। प्रियंका ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोग कुछ भी कहें इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। भाजपा पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जो लोग देश की आजादी के लिए 13 साल जेल में काटने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी को देशद्रोह कह सकते हैं। उनके लिए राहुल गांधी को देशद्रोह कहना कोई नई बात नहीं है।
प्रियंका ने भाजपा के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, "जो लोग आजादी की लड़ाई में 13 साल जेल में रहने वाले जवाहर लाल नेहरू को देशद्रोह कह सकते हैं, जो पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा जी को देशद्रोह कह सकते हैं, जो राजीव गांधी जी को देशद्रोह कह सकते हैं। वे अगर राहुल गांधी के लिए ऐसा कहते हैं तो कोई नई बात नहीं है।"
प्रियंका गांधी ने आगे कहा, "मुझे मेरे भाई पर बहुत गर्व है। उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं। उन्होंने देश की एकता के लिए आठ हजार किलोमीटर की यात्रा की जिसमें से चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा थी।" भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "ये लोग कुछ भी कहते रहें, फर्क नहीं पड़ता।"
विज्ञापन
संसद परिसर में विपक्षी दलों का प्रदर्शन
विपक्षी दलों के कई सांसद संसद परिसर में अदाणी मुद्दे को लेकर विरोध मार्च करते दिखे। सभी एक काले रंग का मास्क पहन रखा था, जिसमें लिखा था-मोदी अदाणी भाई-भाई। इंडिया गठबंधन के कई नेता हाथों में संविधान प्रति लेकर इस विरोध मार्च का हिस्सा बनें। उन्होंने उद्योगपति गौतम अदाणी के विरोध में नारे भी लगाए। आरजेडी, झामुमो और लेफ्ट पार्टियों के सांसद इस विरोध मार्च में शामिल हुए। जबकि, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी इस विरोध मार्च में शामिल नहीं हुए।
इस विरोध मार्च में राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अदाणी मुद्दे पर चर्चा करने से डरती है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अदाणी की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन