फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament monsoon session starting from tomorrow five mps have tested positive for novel coronavirus

संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा के पांच सांसद हुए कोरोना पॉजिटिव

Sun, 13 Sep 2020 03:21 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Sep 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
parliament monsoon session starting from tomorrow five mps have tested positive for novel coronavirus
संसद भवन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सोमवार से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इसी बीच लोकसभा के पांच सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सत्र की शुरुआत से पहले सभी सांसदों की कोरोना जांच की गई जिसमें पांच सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी बाकी सांसदों का परीक्षण किया जा रहा है। कोरोना संकट के चलते इस बार संसद सत्र काफी कुछ बदला हुआ नजर आएगा। सत्र के दौरान सांसदों को कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इस बार लोकसभा की कार्यवाही चार घंटे के लिए चलेगी। शून्य काल की अवधि को भी कम करके आधा घंटा कर दिया गया है।

विज्ञापन


संसद में सुनी जाए हमारी आवाज: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'हमने आगामी सत्र में बेरोजगारी, प्रवासी मजदूरों की स्थिति और देश में आर्थिक परिदृश्य के मुद्दों पर चर्चा करने का प्रस्ताव दिया है। हमने सरकार से आग्रह किया है कि संसद में हमारी आवाज सुनी जानी चाहिए। हमारे द्वारा उठाए गए मुद्दों के मद्देनजर, अध्यक्ष ने 15 सितंबर को व्यापार सलाहकार समिति की एक और बैठक बुलाई है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

वेंकैया नायडू ने करवाया कोरोना परीक्षण
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा, 'संसद के मानसून सत्र से पहले, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने अपना कोरोना परीक्षण करवाया। सभी सांसद सत्र शुरू होने से 72 घंटे पहले अपना परीक्षण करवा रहे हैं। संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए हर सदस्य की निगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी है।'


यह भी पढ़ें- संसद के मानसूत्र शुरू होने से पहले नहीं होगी सर्वदलीय बैठक, प्रश्नकाल ना होने पर विपक्ष नाराज

तीन दिनों से कर रहे हैं कोरोना रिपोर्ट का इंतजार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा, 'तीन दिन हो गए हैं। हम अभी भी अपनी कोविड-19 रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। निजी केंद्रों से कोरोना जांच कराने वाले कुछ सहयोगियों को इसकी रिपोर्ट मिल गई है लेकिन हम इसके लिए भाग-दौड़ कर रहे हैं। इसके लिए किसी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।'

एम्स में भर्ती हुए अमित शाह
एम्स के मीडिया और प्रोटोकॉल प्रभाग अध्यक्ष ने कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 30 अगस्त को पोस्ट कोविड देखभाल के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी देते समय दी गई सलाह के अनुसार, उन्हें अब संसद सत्र से पहले एक-दो दिनों के लिए पूर्ण चिकित्सा जांच के लिए भर्ती कराया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed