फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament live updates loksabha rajyasabha rahul gandhi question coronavirus defaulter anurag

संसद: राहुल गांधी ने पूछा- पीएम बताएं 50 टॉप डिफॉल्टर कौन हैं? लोकसभा में हंगामा

Mon, 16 Mar 2020 01:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 16 Mar 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Parliament live updates loksabha rajyasabha rahul gandhi question coronavirus defaulter anurag
राहुल ने सदन में बैड लोन पर सवाल पूछा - फोटो : PTI
विपक्ष के पिछले हफ्ते हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई। प्रशनकाल के दौरान राहुल गांधी ने सदन में विलफुल डिफॉल्टर का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री से 50 विलफुल डिफॉल्टर के नाम पूछे। जिसके जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसमें छुपाने की कोई बात नहीं है। मैं सभी के नाम सदन पटल पर रखने और बताने के लिए तैयार हूं। इसी बीच प्रियंका की राणा कपूर को बेची गई पेंटिंग का मसला भी लोकसभा में उठा। जिसे लेकर लोकसभा में हंगामा होने लगा।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

प्रश्नकाल के दौरान राहुल ने बैड लोन को लेकर पूछा सवाल
भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। बैंकों को लूटने वालों पर कार्रवाई हो। सरकार बताए कि सबसे बड़े 50 विलफुल डिफॉल्टर का नाम बताएं। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि जिन लोगों ने हिंदुस्तान के बैंकों से चोरी की है उन्हें मैं पकड़-पकड़कर लाउंगा। मैंने उनसे पूछा है कि वह 50 ऐसे लोगों के नाम बताएं लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। मैं यह जानना चाहता हूं। जिसका जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, '20 लाख से ज्यादा वाले विलफुल डिफॉल्टर की जानकारी सीआईसी वेबसाइट पर दी जाती है। इसमें छुपाने की कोई बात नहीं है। मैं सभी के नाम सदन पटल पर रखने और बताने के लिए तैयार हूं। इन सभी लोगों ने कांग्रेस सरकार के दौरान पैसे लिए थे। सदन के वरिष्ठ सदस्य द्वारा पूछा गया यह सवाल दिखाता है कि उन्हें इस विषय की समझ नहीं है।' इस दौरान उन्होंने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर द्वारा प्रियंका गांधी से पेंटिंग खरीदने को लेकर भी कटाक्ष किया। जिसपर सदन में हंगामा होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन




लोकसभा अध्यक्ष ने नहीं पूछने दिया दूसरा सवाल
सवाल पूछने के बाद राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने विलफुल डिफॉल्टर्स के नाम को लेकर एक साधारण सा सवाल पूछा था लेकिन मुझे इसका स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। मुझे इस बात से बहुत दुख हुआ कि लोकसभा अध्यक्ष ने मुझे एक दूसरा प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं दी, जो कि संसद के सदस्य के रूप में मेरा अधिकार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed