फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live: सांसदों के निलंबन पर हंगामा, कांग्रेस ने पूछा- किस आधार पर हुई कार्रवाई

Fri, 06 Mar 2020 03:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 06 Mar 2020 03:09 PM IST
खास बातें

दिल्ली हिंसा लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा। लोकसभा में विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस ने पूछा कि किस आधार पर यह कार्रवाई की गई। डीएमके ने निलंबन को वापस लेने की मांग की। जिसपर सरकार की तरफ से संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जो कल हुआ वैसा 70 सालों में नहीं हुआ था लेकिन ऐसा व्यवहार संसद में शोभा नहीं देता है। वहीं भारी हंगामे के कारण राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को 11 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Parliament Live Updates News In Hindi Delhi Riots congress protest loksabha rajyasabha shah
संसद LIVE: अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:59 PM, 06-Mar-2020

जेबकतरों को फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता

लोकसभा से कांग्रेस के सात सदस्यों के निलंबन को वापस लिए जाने की मांग करते हुए सदन में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ‘जेबकटुवा को फांसी के तख्ते पर नहीं चढ़ाया जा सकता’। चौधरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के सदस्य आसन को ‘पॉप ऑफ द वेटिकन’ की तरह सम्मान देते हैं और उन्होंने कभी आसन का अनादर नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सात सदस्यों को एक साथ शेष सत्र के लिए निलंबित किए जाने का कोई आधार नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान अन्य विपक्षी सदस्य भी थे लेकिन कारण पता नहीं है कि किस आधार पर सातों सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। यह छोटी बात नहीं है।
 
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चौधरी के बयान के संदर्भ में कहा, ‘निलंबित सदस्यों की तुलना जेबकतरों से करना उचित नहीं लगता। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इससे सहमत नहीं हैं।’ कांग्रेस सदस्यों के निलंबन को उचित ठहराते हुए जोशी ने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी तो तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी हमेशा सदस्यों को आसन का अनादर करने वाली किसी भी बात से रोकते थे।

जदयू सांसद राजीव रंजन ने भी चौधरी की टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने तो खुद अपने सदस्यों को ‘जेबकटुवा’ कह दिया यानी मान लिया कि उनसे गलती हुई है।
02:59 PM, 06-Mar-2020

डिजिटल मीडिया के आरएनआई में पंजीकरण के प्रावधान वाला मसौदा विधेयक तैयार :सरकार

डिजिटल मीडिया पर समाचार प्रकाशित करने वालों के लिए समाचार पत्र पंजीयक (आरएनआई) में पंजीकरण के प्रावधान वाले एक विधेयक का मसौदा तैयार कर लिया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संतोष पांडेय के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि उनके मंत्रालय ने प्रेस और पुस्तक पंजीकरण अधिनियम-1867 को बदलने के लिए मसौदा ‘प्रेस और पत्रिका पंजीकरण विधेयक 2019’ तैयार किया है।
विज्ञापन
12:59 PM, 06-Mar-2020

11 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित

विपक्षा के नारेबाजी के बीच 11 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित हो गई है। विपक्ष दिल्ली हिंसा पर चर्चा और सदन में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग कर रहा था।
 
 
12:44 PM, 06-Mar-2020

सदन में हुई घटनाओं की होगी जांच

अध्यक्ष ने एक समिति बनाई है जो 2 मार्च से 5 मार्च के बीच सदन में हुई घटनाओं की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत करेगी। इस समिति के अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष होंगे।
 
 
12:33 PM, 06-Mar-2020

संसद में ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से कहा, 'इस तरह का व्यवहार संसद में शोभा नहीं देता है। इससे पहले सदन में प्रधानमंत्री और अमित शाह जी के खिलाफ अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया गया  लेकिन हमने कुछ नहीं किया।'
 
 
12:31 PM, 06-Mar-2020

सरकार किसी सांसद को नहीं रखना चाहती संसद से दूर

संसजीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा, 'सरकार किसी भी सांसद को संसद से दूर नहीं रखना चाहती है। लेकिन जो कल हुआ वह आजाद भारत के 70 सालों में कभी नहीं हुआ था।'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:28 PM, 06-Mar-2020

सांसदों का निलंबन हो वापस

डीएमके के सांसद दयानिधि मारन ने लोकसभा में कहा, 'डीएमके की तरफ से मैं अनुरोध करता हूं कि कांग्रेस के सभी सात सांसदों के निलंबन को वापस लिया जाए।'
 
12:26 PM, 06-Mar-2020

हम दिल्ली हिंसा पर चाहते हैं चर्चा

लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'कल हमारे सात सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। हमें नहीं पता ऐसा किस आधार पर किया गया? यह कोई छोटी चीज नहीं है। हम केवल दिल्ली हिंसा पर चर्चा चाहते हैं।'
 

 
11:25 AM, 06-Mar-2020

11 मार्च तक स्थगित हुई राज्यसभा

विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा 11 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।
 
 
11:24 AM, 06-Mar-2020

सदन को चलाने के लिए लाएं सार्थक सुझाव

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा, मैं सरकार और विपक्ष सहित सभी से अपील करता हूं कि वे किसी न किसी तरह से सार्थक समाधान के लिए चर्चा करें ताकि सदन प्रभावी ढंग से चल सके।'
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed