{"_id":"60583f918ebc3e5907772805","slug":"parliament-live-update-news-maharashtra-political-crisis-shiv-sena-ncp-congress-bjp-rajya-sabha-loksabha-param-bir-singh-anil-deshmukh","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद: महाराष्ट्र मामले पर हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित, जावड़ेकर बोले- गृह मंंत्री कर रहे वसूली, पूरे देश ने देखा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद: महाराष्ट्र मामले पर हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित, जावड़ेकर बोले- गृह मंंत्री कर रहे वसूली, पूरे देश ने देखा
Mon, 22 Mar 2021 12:34 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
- फोटो : ANI
देश की संसद में सोमवार को महाराष्ट्र में 100 करोड़ की वसूली का मुद्दा गूंजा। संसद के दोनों सदनों में महाराष्ट्र को लेकर जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री वसूली कर रहे हैं और यह सारा देश देख रहा है। हंगामा बढ़ने के बाद राज्यसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Rajya Sabha adjourned till 2 pm amid uproar in the House by leaders including Union Minister Prakash Javadekar. They raised the recent corruption allegations against Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh. pic.twitter.com/iFwgRtqxhl
— ANI (@ANI) March 22, 2021विज्ञापन
लोकसभा में भी इस मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ। भारतीय जनता पार्टी के सांसद राकेश सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों को इस मामले की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
राकेश सिंह ने संसद में कहा कि ये पहली बार है, जब किसी पुलिस अधिकारी के समर्थन में मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उसी पुलिस अधिकारी को सौ करोड़ रुपये वसूलने का टारगेट दिया गया था। लोकसभा में शिवसेना के विनायक राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की सरकार को गिराने की कोशिश लंबे वक्त से चल रही है। परमबीर सिंह के खिलाफ आरोप लगे हैं, जिसकी जांच हो रही है।
राष्ट्रपति शासन की मांग
भाजपा महाराष्ट्र मुद्दे को जमकर उछाल रही है। लोकसभा सांसद पूनम महाजन ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।
परमबीर सिंह ने संभाला कामकाज
महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने सोमवार सुबह अपने नए दफ्तर में पहुंचकर कामकाज संभाल लिया। परमबीर सिंह को अब डीजी होमगार्ड का कामकाज सौंपा गया है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कोई सवाल नहीं लिया और मीडिया के सवालों पर चुप्पी साधे रहे।