फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद Live : विपक्ष के हंगामे के बाद 15 मार्च तक लोकसभा और राज्यसभा स्थगित

Wed, 10 Mar 2021 02:55 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 10 Mar 2021 02:55 PM IST
खास बातें

भाजपा की संसदीय दल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे और बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। वहीं सदन में तीनों कृषि कानून को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा लोकसभा की कार्यवाही भी 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन की कार्यवाही से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
parliament live pm Modi arrives at Parliament to participate in the BJP parliamentary party meeting
राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:48 PM, 10-Mar-2021

15 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों को 15 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

01:33 PM, 10-Mar-2021

भाजपा सदस्य की मांग, उच्च पदों पर बैठे व्यक्ति हिंदी में दें भाषण

राज्यसभा में बुधवार को भाजपा के एक सदस्य ने हिंदी सहित भारतीय भाषाओं के संवर्द्धन पर जोर देते हुए मांग की कि राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों सहित उच्च पदों पर बैठे सभी व्यक्तियों को अपना भाषण और वक्तव्य हिंदी में देना चाहिए।
विज्ञापन
01:30 PM, 10-Mar-2021

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र विधि (विशेष उपबंध) दूसरा (संशोधन) अधिनियम, 2021 को मंजूरी

अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र विधि (विशेष उपबंध) दूसरा (संशोधन) अधिनियम-2021’ को लोकसभा ने मंजूरी मिल गई है। 

01:11 PM, 10-Mar-2021

ओम बिड़ला ने की सर्वदलीय बैठक

सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने अपने चैंबर में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया। सदन में किसान आंदोलन को लेकर हुए हंगामे के बाद ओम बिड़ला ने इस बैठक का आयोजन किया। 
 
12:12 PM, 10-Mar-2021

राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

संसद में विपक्ष की ओर से तीनों कृषि कानून पर हंगामा करने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।  
 
11:09 AM, 10-Mar-2021

टीका लगवाने के लिए लोगों की मदद करें - पीएम मोदी

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संसदीय दल की बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी सांसदों और कार्यकर्ताओं को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक लेने वाले लोगों की मदद करनी चाहिए और उन्हें टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचने में मदद करनी चाहिए। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर, 12 मार्च से 75 जगहों पर 75 हफ्तों लंबा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को इसमें भागीदारी लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:04 AM, 10-Mar-2021

बंगाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित - पीएम मोदी

भाजपा की संसदीय दल की बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मौजूद थे। इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। बता दें कि कोरोना की वजह से एक साल बाद संसदीय दल की बैठक हुई है। 
09:59 AM, 10-Mar-2021

संसद Live : विपक्ष के हंगामे के बाद 15 मार्च तक लोकसभा और राज्यसभा स्थगित

भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को संसद पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, डॉक्टर एस जयशंकर और प्रहलाद पटेल भी संसद पहुंचे। भाजपा की संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed