फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Diary: Awadhesh Prasad conducted Lok Sabha proceedings on his birthday

संसद: जन्मदिन पर अवधेश प्रसाद ने चलाई लोकसभा की कार्यवाही; 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने के लिए बिल पेश

Thu, 01 Aug 2024 06:27 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 01 Aug 2024 06:27 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने लोकसभा में बुधवार को ‘भारतीय वायुयान विधयेक, 2024’ पेश किया। यह 90 वर्ष पुराने विमान अधिनियम की जगह लेगा। नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने विधेयक सदन में पेश किया। 

विज्ञापन
Parliament Diary: Awadhesh Prasad conducted Lok Sabha proceedings on his birthday
नया संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में बजट सत्र के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला। अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने बुधवार को पहली बार अपने जन्मदिन पर सदन की कार्यवाही चलाई। समाजवादी पार्टी ने उन्हें लोकसभा में अधिष्ठाता मंडल के सदस्यों में जगह दी है।

विज्ञापन

 

90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने के लिए बिल पेश
केंद्र सरकार ने लोकसभा में बुधवार को ‘भारतीय वायुयान विधयेक, 2024’ पेश किया। यह 90 वर्ष पुराने विमान अधिनियम की जगह लेगा। नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने विधेयक सदन में पेश किया। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने बिल का नाम सिर्फ हिंदी में होने पर आपत्ति जताई। इस पर नायडू ने कहा कि हिंदी में नाम लेकर किसी सांविधानिक प्रावधान का उल्लंघन नहीं किया गया है। हम अपनी पहचान को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह विधेयक ब्रिटिश शासन के समय के विमान अधिनियम, 1934 की जगह लेगा। इसके कानून बनने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को ज्यादा शक्तियां मिलेंगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में कॉल दरें दुनिया में सबसे कम : सिंधिया
दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में कहा कि भारत में अब 117 करोड़ मोबाइल कनेक्शन और 93 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन हैं। उन्होंने कहा कि देश में कॉल दरें दुनिया में सबसे कम हैं। उन्होंने कहा कि प्रति मिनट कॉल की लागत 53 पैसे थी जो अब घटकर मात्र 3 पैसे रह गई है। यह 93 प्रतिशत की कटौती है और विश्व में सबसे कम दरों में से एक है। उन्होंने यह भी कहा कि एक जीबी डाटा की कीमत 9.12 रुपये है, जो दुनिया में सबसे सस्ती है। 


 

विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में 5 साल में 40,000 से अधिक लोगों की हुई नियुक्ति : प्रधान
 केंद्र सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में रिक्त पदों पर पिछले 4-5 वर्षों में 40,000 से अधिक लोगों की नियुक्ति की है। आईआईटी जैसे उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इंडस्ट्री से अनुभवी लोगों को लाने का दायरा बढ़ाने के लिए प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस (पीओपी) की प्रणाली शुरू की गई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। प्रधान ने कहा कि पीओपी  का पद स्थायी नहीं है। पीओपी शिक्षा में विशेषज्ञता और नए विचार लाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत पीओपी एक प्रमुख सिफारिश है। अब इस  पर आम सहमति बन रही है कि डिग्री के साथ-साथ हमें योग्यता को भी महत्व देना होगा।  

स्वदेशी बुलेट ट्रेन बना रहा भारत : वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत स्वदेशी तकनीक से देश में बुलेट ट्रेन विकसित करने पर काम कर रहा है। उन्होंने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि शुरुआत में भारत को बुलेट ट्रेन की तकनीक विदेश से मिली थी लेकिन अब देश में भी कई तकनीकें विकसित हो चुकी हैं। हम पूर्ण स्वदेशी  बुलेट ट्रेन बनाने व आत्मनिर्भर बनने पर काम कर रहे हैं।

बुलेट ट्रेन परियोजना तकनीकी रूप से बहुत जटिल है। जापान की मदद से पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अहमदाबाद-मुंबई के बीच निर्माणाधीन है। वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन दोनों शहरों के बीच 508 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। महाराष्ट्र  में भाजपा-शिवसेना-एनसीपी की सरकार बनने के बाद परियोजना में तेजी आई है। समुद्र के नीचे  देश की पहली रेल सुरंग का निर्माण चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed