फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament committee gave these suggestions to prevent stampede at new delhi station

Railway: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना से लें सबक, संसद की समिति ने स्टेशनों पर भगदड़ रोकने के लिए दिए सुझाव

Wed, 19 Mar 2025 01:21 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 01:21 PM IST
सार

समिति ने भारतीय रेलवे पर सिफारिश की है कि, अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत रिडेवलप हो रहे स्टेशनों यात्रियों की स्टेशनों में एंट्री और एग्जिट के लिए कई गेट बनाए जाने चाहिए। ताकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर हुई घटनाएं अन्य स्टेशनों पर नहीं हो।

विज्ञापन
Parliament committee gave these suggestions to prevent stampede at new delhi station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना के बाद संसद की स्थायी समिति ने भी अन्य रेलवे स्टेशनों पर भगदड़ जैसी घटनाएं भविष्य में नहीं होने की बात कही है। समिति ने यह बात रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों (2025-26) पर अपनी रिपोर्ट में कही है। समिति ने सिफारिश की कि, देश में अमृत भारत योजना के तहत कई रेलवे स्टेशनों का रिडेवलपमेंट किया जा रहा है। इन स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।  
विज्ञापन


समिति ने भारतीय रेलवे पर सिफारिश की है कि, अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत रिडेवलप हो रहे स्टेशनों यात्रियों की स्टेशनों में एंट्री और एग्जिट के लिए कई गेट बनाए जाने चाहिए। ताकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर हुई घटनाएं अन्य स्टेशनों पर नहीं हो। स्टेशनों पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भीड़ मैनेजमेंट में सुधार करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा जांच की प्वाइंट, उचित प्रकाश व्यवस्था और जगह जगह संकेतक लगाना चाहिए। ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही स्टेशनों पर पर्याप्त कर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए, जिससे भगदड़ जैसे हालात न बन पाएं।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि, देश में अमृत भारत स्टेशन के तहत के 1337 स्टेशनों को  रिडेवलपमेंट  किया जा रहा है। इसमें 453 रेलवे स्टेशन का काम पूरा होने की डेडलाइन करीब आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, 2024-25 के दौरान 453 स्टेशनों के रिडेवलपमेंट का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 2024 तक केवल एक ही स्टेशन का रिडेवलपमेंट हो पाया है। मंत्रालय प्रोजेक्ट के टाइम लाइन की निरागनी के लिए एक समर्पित टास्क फोर्स का गठन करे। जिससे संभावित बाधाओं को दूर करने के लिए लोकल प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के बीच बेहतर कोआर्डिनेशन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब तक कुल 1,337 स्टेशनों की पहचान की गई है जिनमें से 1,202 स्टेशनों पर काम शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 1 लाख करोड़ रुपये है। मंत्रालय के अनुसार इस योजना के लिए कोई निश्चित समय-सीमा नहीं है, क्योंकि रेलवे स्टेशनों रिडेवलमेंट में ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed