दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर संसद में दिनभर हंगामा, दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित
{"_id":"5e5dd7078ebc3ec75066fdf4","slug":"parliament-budget-session-live-updates-delhi-violence-loksabha-rajyasabha-shah-modi-congress","type":"live","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर संसद में दिनभर हंगामा, दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 03 Mar 2020 03:58 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 03 Mar 2020 03:58 PM IST
खास बातें
दिल्ली हिंसा को लेकर मंगलवार को भी विपक्ष ने दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। विपक्ष हिंसा पर तत्काल चर्चा कराने की मांग कर रहा है। जिसपर सरकार होली के बाद चर्ता कराने के लिए तैयार हो गई है। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई किसी की सीट पर जाएगा तो मैं उसे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दूंगा। हंगामे के कारण लोकसभा को स्थगित कर दिया गया है और राज्यसभा तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। यहां पढ़ें संसद की कार्यवाही के हर अपडेट्स
विज्ञापन
लोकसभा में दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:44 PM, 03-Mar-2020
लोकसभा भी स्थगित
दिल्ली हिंसा के विषय पर लोकसभा में जारी गतिरोध मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के यह कहने के बावजूद नहीं टूट पाया कि सरकार इस मुद्दे पर होली के बाद चर्चा कराने को तैयार है। इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा की मांग को लेकर अड़े विपक्ष के हंगामे और सत्तापक्ष और विपक्ष के कुछ सदस्यों के बीच धक्कामुक्की के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।03:43 PM, 03-Mar-2020
राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
दिल्ली में हिंसा के मुद्दे पर हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दोपहर तीन बजकर करीब दस मिनट पर दिन भर के लिए स्थगित की गई।
विज्ञापन
03:40 PM, 03-Mar-2020
एनपीआर पर राज्यों के साथ सरकार कर रही चर्चा
गृह राज्यमंत्री ने लोकसभा में जानकारी दी है कि एनपीआर की तैयारी के संबंध में सरकार राज्यों के साथ चर्चा कर रही है। प्रत्येक परिवार और व्यक्ति के जनसांख्यिकीय और अन्य विवरणों को एनपीआर के में एकत्र किया जाना है। इस दौरान कोई दस्तावेज एकत्र नहीं किया जाना है।
सीआरपीएफ और एसपीजी सुरक्षा कितने लोगों को प्रदान की जा रही है इस संबंध में गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में बताया कि वर्तमान में सीआरपीएफ के तहत 56 और एसपीजी के तहत एक लोग को सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
सीआरपीएफ और एसपीजी सुरक्षा कितने लोगों को प्रदान की जा रही है इस संबंध में गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में बताया कि वर्तमान में सीआरपीएफ के तहत 56 और एसपीजी के तहत एक लोग को सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
03:19 PM, 03-Mar-2020
सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पांच विदेशी नागरिकों को उनके देश भेजा गया
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा है कि आप्रवासन ब्यूरो की जानकारी के अनुसार, अब तक पांच विदेशी नागरिकों को वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर भारत छोड़ने को कहा गया है। इन सभी ने सीएए विरोधी रैलियों में भाग लिया था।
03:16 PM, 03-Mar-2020
सशस्त्र सीमा बल के आईटीबीपी के विलय पर कोई प्रस्ताव नहीं
सशस्त्र सीमा बल के आईटीबीपी के साथ विलय पर गृह राज्यमंत्री ने कहा कि इस पर विचार करने के लिए बातचीत की गई थी और अनौपचारिक परामर्श लिए गए थे। हालांकि, वर्तमान में ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
03:12 PM, 03-Mar-2020
असम एनआरसी वेबसाइट पर जानकारी अनुबंध समाप्त होने पर निष्क्रिय हुई थी
राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की वेबसाइट से डाटा के गायब होने से असम सरकार में हलचल मच गई थी। वहीं, इस मामले पर जानकारी देते हुए गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि असम की एनआरसी के बारे में दी गई जानकारी वेबसाइट से राज्य समन्वयक, एनआरसी के साथ सिस्टम इंटीग्रेटर के अनुबंध की समाप्ति होने पर निष्क्रिय हो गई थी।
उन्होंने बताया कि असम के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एनआरसी समन्वय समिति के अनुबंध को मंजूरी दे दी है और वेबसाइट पर एनआरसी की जानकारी वाली सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। एनआरसी डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है और संवेदनशील डाटा की सुरक्षा से संबंधित कोई कमी नहीं पाई गई है।
उन्होंने बताया कि असम के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एनआरसी समन्वय समिति के अनुबंध को मंजूरी दे दी है और वेबसाइट पर एनआरसी की जानकारी वाली सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। एनआरसी डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है और संवेदनशील डाटा की सुरक्षा से संबंधित कोई कमी नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:26 PM, 03-Mar-2020
राज्यसभा तीन बजे तक के लिए स्थगित
दिल्ली में हिंसा के मुद्दे पर हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजकर करीब दस मिनट पर अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।02:25 PM, 03-Mar-2020
दिल्ली हिंसा पर होली के बाद होगी चर्चा
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने दिल्ली हिंसा पर सदन में हंगामा कर रहे सांसदों से कहा, 'होली के बाद सरकार इस मामले पर चर्चा के लिए तैयार है।' हिंसा के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामे के बीच लोकसभा स्थगित हो गई है।Lok Sabha adjourned amid ruckus in the House over Opposition's demand for an immediate discussion on the issue of Delhi violence https://t.co/Q8CIdQwENT
— ANI (@ANI) March 3, 2020
12:05 PM, 03-Mar-2020
लोकसभा स्पीकर की चेतावनी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सांसदों द्वार धक्का-मुक्की पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई सांसद दूसरे की सीट के पास गया, तो वह पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।12:04 PM, 03-Mar-2020