बजट सत्र: PNB स्कैम पर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा पूरे दिन के लिए स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही तेलगु देशम पार्टी के सांसदों ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग के साथ हंगामा शुरू कर दिया। जिसको देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 12 बजे शुरू हुई चर्चा में पीएनबी के मामले ने जोर पकड़ लिया और विपक्ष ने जोरदार हंगामा। विपक्ष के विरोध के बाद कार्यवाही को अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
Lok Sabha adjourned for the day after ruckus over #PNBScam
— ANI (@ANI) March 5, 2018विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कहा गया था कि वह आईएनएक्स मीडिया केस पर कांग्रेस को घेरेगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और विपक्षी दल पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड के आरोपी नीरव मोदी का मुद्दा उठाने की बात कही।
इससे पहले उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में एनडीए की सरकार बनने के बाद बजट सत्र शुरू होने से पहले भाजपा सांसद अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों ने पीएम मोदी का संसद भवन परिसर में स्वागत किया था।
Rajya Sabha adjourned till 2pm after protests over Andhra Pradesh special category status and #PNBScam #BudgetSession pic.twitter.com/zqCZI3o3kb
— ANI (@ANI) March 5, 2018
सत्र के शुरू होने से पहले राष्ट्रीय जनता दल के सांसद जेपी यादव ने पीएनबी फ्रॉड मामले पर लोकसभा को स्थगित करने का नोटिस दिया। साथ ही समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने भी इसी मुद्दे को लेकर राज्यसभा में नोटिस दिया है।
SP MP Naresh Agarwal gives adjournment motion notice in Rajya Sabha on #PNBFraudCase (file pic) #BudgetSession pic.twitter.com/LDXNkiEKZ7
— ANI (@ANI) March 5, 2018
पार्टी के सांसद किरीट सोमैया की ओर से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने लिखा, 'आज संसद में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएंगे, जिसमें कार्ति चिदंबरम और इंद्राणी मुखर्जी के बीच लेन देन का आरोप है।'
दरअसल, पूर्व वित्तमंत्री के बेटे कार्ति चिदंबरम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं। उनका नाम आईएनएक्स मीडिया घोटाले में सामने आने के बाद वे केंद्रीय जांच ब्यूरो की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। इससे पहले उन्हें मुंबई की भायखला जेल लाया गया, जहां उनका सामना इंद्राणी मुखर्जी से कराया गया।
भायखला जेल में कार्ति को इंद्राणी मुखर्जी के सामने बैठाकर सीबीआई ने लगभग चार घंटे तक दोनों से पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद सीबीआई कार्ति को लेकर दिल्ली लौट आई। कार्ति को मंगलवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाना है।
इंद्राणी बोलीं- कार्ति ने ली थी रिश्वत
गौरतलब है कि इंद्राणी मुखर्जी ने ही मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया था कि कार्ति ने साल 2007 में विदेशी निवेश प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) से निवेश की मंजूरी दिलाने के लिए 3.5 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।
उस समय कार्ति के पिता पी. चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे। इसी आरोप में पूछताछ के लिए कार्ति को मुंबई के भायखला महिला जेल लाया गया। इंद्राणी आईएनएक्स मीडिया की सीईओ थीं। वह अपनी बेटी शीना बोरा के हत्या के आरोप में साल 2015 से भायखला जेल में बंद हैं।
जेल सूत्रों ने बताया कि सीबीआई कार्ति को लेकर सुबह करीब 11 बजे जेल पहुंची। उसके बाद कार्ति और इंद्राणी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। दोपहर बाद करीब 3:00 बजे सीबीआई के अधिकारी कार्ति को लेकर दिल्ली रवाना हो गए।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को लंदन से लौटते ही सीबीआई ने कार्ति को चेन्नई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया था। 1 मार्च को कार्ति को सीबीआई की अदालत में पेश किया गया था, जहां उन्हें 6 मार्च तक के लिए हिरासत में भेजा गया।