{"_id":"62e0f3104428ed683b2fbad5","slug":"parliament-bjp-mp-varun-gandhi-said-his-private-msp-bill-for-all-crops-has-been-accepted-for-discussion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament: क्या संसद में MSP पर होगी चर्चा? वरुण गांधी के निजी विधेयक को मिली चर्चा की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament: क्या संसद में MSP पर होगी चर्चा? वरुण गांधी के निजी विधेयक को मिली चर्चा की अनुमति
Wed, 27 Jul 2022 01:41 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:41 PM IST
सार
Parliament: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बताया है कि सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित करने के लिए पेश किया गया उनका विधेयक चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने सभी पार्टियों के सांसदों से इस बिल को पास करवाने में उनकी मदद मांगी है...
विज्ञापन
Parliament: भाजपा सांसद वरुण गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के चालू सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार गतिरोध जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने एक दूसरे पर महंगाई पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया है। इसी बीच भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने बताया है कि सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित करने के लिए पेश किया गया उनका विधेयक चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने सभी पार्टियों के सांसदों से इस बिल को पास करवाने में उनकी मदद मांगी है।
विज्ञापन
वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चर्चा के लिए पेश किया गया उनका विधेयक चर्चा के लिए अनुमति दे दिया था। इससे अब देश की संसद में एमएसपी (MSP) पर चर्चा करने का मार्ग खुल गया है। अब तक इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और किसानों के बीच टकराव बना हुआ था। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इसके लिए अन्नदाताओं को उनकी फसलों का C2+50% के नियम के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाना चाहिए। उन्होंने इसे एक कानूनी अधिकार बनाने की हिमायत की है।
विज्ञापन