{"_id":"5d3eeb168ebc3e6ccd3471a3","slug":"parliament-approves-the-bill-aginst-fake-ponzi-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फर्जी पोंजी स्कीम की आएगी शामत, संसद ने विधेयक को मंजूरी दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब फर्जी पोंजी स्कीम की आएगी शामत, संसद ने विधेयक को मंजूरी दी
Mon, 29 Jul 2019 08:46 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 29 Jul 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
पोंजी स्कीम पर लगेगी लगाम
- फोटो : www.pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी पोंजी स्कीम के नाम पर लोगों विशेषकर गरीबों को झूठे सपने दिखाकर उनकी गाढ़ी कमाई लूटने वाले लोगों की शामत आने वाली है। ऐसे लोगों और कंपनियों पर लगाम कसने वाले एक विधेयक को सोमवार को संसद की मंजूरी मिल गई है।राज्यसभा ने ऐसी योजनाओं पर लगाम कसने के प्रावधानों वाले अविनियमित निक्षेप स्कीम पाबंदी विधेयक, 2019 को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया। उच्च सदन ने इससे संबंधित अध्यादेश को निरस्त करने संबंधी विपक्ष के प्रस्ताव को ध्वनिमत से खारिज कर दिया। यह विधेयक लोकसभा में पिछले सप्ताह ही पारित किया जा चुका है।
यह विधेयक कानून बनने के बाद इस संबंध में इस साल 21 फरवरी को लाए गए अध्यादेश का स्थान लेगा। उच्च सदन में विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि गरीबों से जुड़े इस विधेयक पर सभी दलों का समर्थन यह दर्शाता है कि गरीबों की गाढ़ी कमाई का पैसा लूटने का प्रयास करने वालों के खिलाफ संसद एकजुट है । उन्होंने कहा कि इस विधेयक में ऐसे प्रावधान किए गए हैं की गरीबों का पैसा लूटकर कोई बच नहीं सकता।
ठाकुर ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से पोंजी योजनाओं की बुराई को समाप्त करने के लिये विधायी प्रावधानों को मजबूत बनाया गया है और खामियों को दूर करने का प्रयास किया गया है।