फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parents of wrestler Narsingh Yadav defend him on dope test

पहलवान नरसिंह के परिजन बोले, हमारा बेटा नशेड़ी नहीं, उसे फंसाया गया

Mon, 25 Jul 2016 08:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 25 Jul 2016 08:04 AM IST
विज्ञापन
Parents of wrestler Narsingh Yadav defend him on dope test
पहलवान नरसिंह यादव - फोटो : Getty

बनारस के पहलवान नरसिंह पंचम यादव के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद रियो में ओलंपिक खेलों के शुरू होने से पहले ही भारतीय उम्मीदों को झटका लगा है। नरसिंह पर लगे आरोपों के बाबत उनकी मां भुलना देवी ने कहा कि मैं अपने लाल को अच्छी तरह जानती हूं। वह नशेड़ी नहीं है। उसे फंसाया गया है।

विज्ञापन


वहीं उनके पिता पंचम यादव ने कहा कि कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते कि नरसिंह रियो ओलंपिक में हिस्सा ले। शुरू से ही कुछ लोग उसे रोकने में लगे हुए हैं। कहा कि नरसिंह का डोप में पकड़ा जाना एक षड्यंत्र है। नरसिंह के डोप टेस्ट में फेल होने की खबर आने के बाद उनके गांव नीमा (मुरेरी) में सन्नाटा है।
विज्ञापन


परिवार के लोग स्तब्ध हैं जबकि प्रशंसक मायूस हैं। फिलहाल नरसिंह रियो जाएंगे या नहीं, इस पर संशय बरकरार है। उल्लेखनीय है कि रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने को लेकर नरसिंह और सुशील कुमार में कांटे की टक्कर थी। मगर बाद में भारतीय कुश्ती संघ ने काशी के इस युवा मल्ल के नाम को मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुशील कुमार ने कोर्ट का खटखटाया था दरवाजा

Parents of wrestler Narsingh Yadav defend him on dope test
नरसिंह यादव - फोटो : hggklkl

नरसिंह का नाम रियो ओलंपिक के लिए फाइनल होने के बाद नाराज ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने अदालत का रुख किया था, मगर वहां से उन्हें इस मामले में कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद सुशील ने भारतीय कुश्ती संघ के सामने ट्रायल का प्रस्ताव रखा था। सुशील का कहना था कि उनके और नरसिंह के बीच ट्रायल करा लिया जाय, जो उसमें जीते उसे रियो भेजा जाए। कुश्ती संघ ने उनके इस प्रस्ताव पर भी गौर नहीं किया।

मालूम हो कि नरसिंह ने पिछले साल लास वेगास में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक  के साथ भारत के लिए ओलंपिक कोटा हासिल किया था। 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में नरसिंह ने कांस्य पदक जीता था। इससे पहले 2010 के दिल्ली कामनवेल्थ गेम्स में उन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक  जीता था।

यहां चोलापुर विकास खंड के नीमा मुरेरी गांव में नरसिंह का परिवार रहता है। उनके पिता पंचम यादव किसान हैं जबकि मां भुलना देवी गृहिणी हैं। नरसिंह अपने बड़े भाई विनोद यादव के साथ मुंबई में रहते हैं। विनोद का मुंबई में दूध का कारोबार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed