फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parakram Diwas: PM to participate in programme to name 21 largest islands of Andaman & Nicobar Islands

Parakram Diwas: परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे जाएंगे 21 द्वीपों के नाम, कार्यक्रम में PM मोदी होंगे शामिल

Sat, 21 Jan 2023 08:36 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 21 Jan 2023 08:36 PM IST
सार

प्रधानमंत्री 23 जनवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों के नामकरण में भाग लेंगे। इन द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर होगा। 

विज्ञापन
Parakram Diwas: PM to participate in programme to name 21 largest islands of Andaman & Nicobar Islands
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों के नामकरण में भाग लेंगे। इन द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे।
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पराक्रम दिवस पर प्रधान मंत्री सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस नामकरण समारोह में भाग लेंगे। अभी तक इन द्वीपों का कोई नाम नहीं था।
विज्ञापन


रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप हुआ था 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को  सम्मान देने के उद्देश्य से रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप कर दिया गया था। 2018 में प्रधान मंत्री की यात्रा के दौरान नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़े द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र विजेता के नाम पर
बयान के मुताबिक, देश के नायकों को उचित सम्मान देने की भावना को जारी रखते हुए अब द्वीपसमूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है। सबसे बड़े द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता के नाम पर रखा जाएगा, दूसरे सबसे बड़े द्वीप का नाम दूसरे परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता के नाम पर रखा जाएगा। इसी तरह कुल 21 द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed