{"_id":"583eb7184f1c1b0e1ede6b01","slug":"paper-discloses-nagrota-attack-done-to-take-revenge-for-afzal-guru","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजल की मौत का बदला लेने आए थे आतंकी? नारा लिखा पर्चा हुआ बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अफजल की मौत का बदला लेने आए थे आतंकी? नारा लिखा पर्चा हुआ बरामद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Nov 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
NAGROTA
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कश्मीर के नगरोटा में हए आतंकी हमले में शामिल एक आतंकी से आश्चर्यजनक पर्चा मिला है। उस पर्चे पर इस हमले को संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में मौत की सजा पाए अफजल गुरु के लिए बदले के तौर पर किया गया बताया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में सात जवानों की मौत हो गयी थी जिसमें सेना के दो अफसर भी शामिल थे। जबकि तीन आतंकी मारे गए थे। हालांकि रात में अंधेरे के कारण सेना ने कांबिंग ऑपरेशन बंद कर दिया था जिसे सुबह फिर शुरू कर दिया गया है। लेकिन सेना के हाथ अभी कुछ और कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
इन आतंकियों के पास से मिले सामान में मेड इन इंडिया की छाप लगी है जिससे ये साबित होता है कि आतंकियों को लोकल सपोर्ट हासिल था। सुरक्षा एजेंसियां भी मान रही हैं कि बिना लोकल सपोर्ट के सीमा से कैंप तक आतंकियों का पहुंचना आसान नहीं था। वहीं रक्षामंत्री ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन