फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pankaja Munde removed BJP from its twitter bio amid giving hint of big announcement in facebook post

महाराष्ट्र में लग सकता है भाजपा को एक और झटका, पंकजा मुंडे ने पार्टी छोड़ने के दिए संकेत

Mon, 02 Dec 2019 01:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 02 Dec 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Pankaja Munde removed BJP from its twitter bio amid giving hint of big announcement in facebook post
पंकजा मुंडे के ट्विटर का स्क्रीनशॉट - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र की राजनीति में अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए हलचल मचाने वाली भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने अब ट्विटर पर सनसनी मचा दी है। उन्होंने अपने ट्विटर बायो से अपनी पार्टी के नाम को हटा दिया है। इसके बाद उन्हें लेकर चल रही अटकलों ने तेजी पकड़ ली है। वहीं माना जा रहा है कि वह शिवसेना में शामिल हो सकती हैं इसका इशारा शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिया है। इससे पहले फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा था कि वह जल्द कोई फैसला लेंगी।

विज्ञापन

फेसबुक पर बवाल के बाद ट्विटर पर किया बदलाव

पंकजा ने जब से फेसबुक पोस्ट किया था तभी से उनकी नाराजगी के बारे में बातें होने लगीं थी। इसके बाद से ही सवाल उठ रहे थे कि क्या वह देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ खुलकर अपना गुस्सा जाहिर करेंगी? सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी समस्या को रखते समय उनका सारा गुस्सा फडणवीस के खिलाफ रहा है। ऐसे में उन्होंने फेसबुक के जरिए बड़ा फैसला लेने की बात की और अब ट्विटर बायो से पार्टी का नाम हटा लिया है। जिससे अफवाहें और चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


8-10 दिन में लूंगी फैसला

पंकजा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 12 दिसंबर को गोपीनाथ मुंडे की बरसी पर सभी समर्थकों से आवेदन है कि वे बैठक में शामिल हों। बदलते सियासी माहौल में अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है, 8-10 के भीतर ही बड़ा फैसला लूंगी। उन्होंने लिखा कि चुनाव के बाद, नतीजें आए। मेरे हारने के कुछ समय बाद, मैंने मीडिया में जाकर इसे स्वीकार कर लिया और अनुरोध किया कि इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। सारी जिम्मेदारी मेरी है। बता दें कि पंकजा मुंडे ने परली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वह एनसीपी नेता और चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे संपर्क में हैं कई नेता

भाजपा की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे के शिवसेना में शामिल होने के सवाल पर संजय राउत ने कहा, 'कई नेता हमारे संपर्क में हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed