फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Panama Papers Leak: Undisclosed deposits of 20.3 thousand crores of 930 institutions detected

पनामा पेपर लीक: 20 हजार करोड़ की अघोषित जमा उजागर, 2000 के सिर्फ 1.75 फीसदी नोट चलन में

Tue, 07 Dec 2021 08:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 07 Dec 2021 08:37 PM IST
सार

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि मार्च 2018 में 2000 के 336.3 करोड़ नोट चलन में थे, जो अब घट कर 223.3 करोड़ रह गए हैं।

विज्ञापन
Panama Papers Leak: Undisclosed deposits of 20.3 thousand crores of 930 institutions detected
राज्यसभा - फोटो : Rajya sabha tv

विस्तार

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में मंगलवार को बताया कि पनामा और पैराडाइज पेपर लीक में 930 भारतीय संस्थानों के 20,353 करोड़ रुपये की जमा का पता चला है। यह आंकड़ा 1 अक्तूबर, 2021 का है।

विज्ञापन


वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सदन में एक प्रश्न के जवाब में यह भी कहा कि पनामा और पैराडाइज पेपर लीक मामले में अब तक 153.88 करोड़ रुपये की कर वसूली की गई है। उन्होंने कहा कि कर विभाग आयकर कानून 1961 और कालाधन (अघोषित विदेशी आमदनी एवं संपत्ति) और कर आरोपण कानून 2015 उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कालाधन कानून के तहत पनामा और पैराडाइज पेपर लीक मामले में 52 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इनके अलावा 130 मामलों में सुनवाई चल रही है। उल्लेखनीय है कि मीडिया रिपोर्ट में ऐसे कुछ नाम उछले हैं, जिनका कथित रूप से पंडोरा पेपर लीक में नाम आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2000 के नोट अब केवल 1.75 फीसदी ही चलन में
सरकार ने राज्यसभा को बताया कि अब केवल 1.75 फीसदी 2000 के नोट ही चलन में रह गए हैं। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि मार्च 2018 में 2000 के 336.3 करोड़ नोट चलन में थे, जो अब घट कर 223.3 करोड़ रह गए हैं। मंत्री ने बताया कि सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से लोगों की मांग के आधार पर इस नोट की छपाई का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed