फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pan-India popularity of PM Modi, BJP's organisation to ensure 370 seats: Mandaviya

Lok Sabha Poll: मंडाविया बोले- पीएम मोदी के देशभर में लोकप्रियता, 370 सीट सुनिश्चित करेगी भाजपा

Thu, 04 Apr 2024 09:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 Apr 2024 09:39 PM IST
सार

Lok Sabha Poll: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि एनडीए पीएम नरेंद्र मोदी की देशभर में लोकप्रियता, उनकी सरकार की विभिन्न विकास पहलों और इसके सदस्यों की कड़ी मेहनत के दम पर 400 का आंकड़ा पार करेगी।

विज्ञापन
Pan-India popularity of PM Modi, BJP's organisation to ensure 370 seats: Mandaviya
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए सियासी नेताओं का प्रचार अभियान तेज हो गया है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि भाजपा अपने गढ़ों में अपना दबदबा बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 370 सीट के लक्ष्य को हासिल करेगी और दक्षिण व पूर्वी भारत में मजबूती से उभरने के लिए समर्थन जुटाएगी। 

विज्ञापन

एक इंटरव्यू ने मंडाविया ने भरोसा जताया कि भाजपा को पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 19 अप्रैल से सात चरणों में शुरू होने वाले चुनावो में काफी फायदा मिलेगा। मंडाविया ने कहा, देश का मूड यह है कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भरोसा जताने का फैसला किया है। यह भावना न केवल उत्तरी राज्यों में बल्कि पूरे में है। हमने हाल ही में दक्षिण भारत में मोदी लहर देखी औऱ कैसे लोग उन्हें अपना आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) मोदी की देशभर में लोकप्रियता, उनकी सरकार की विभिन्न विकास पहलों और इसके सदस्यों की कड़ी मेहनत के दम पर 400 का आंकड़ा पार करेगा। केंद्रीय मंत्री मंडाविया दो बार राज्यसभा सदस्य रहने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह गुजरात के पोरबंदर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, लोगों के भरोसे और मोदी के आह्वान के मद्देनजर मुझे विश्वास है कि भाजपा 370 से ज्यादा सीट जीतेगी, एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतत्व में एक बार फिर सरकार बनेगी। 

विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि क्या दक्षिण भारत, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सीट बढ़ेंगी, मंडाविया ने हां में जवाब दिया। उन्होंने कहा, एक समय था जब हम केवल दो सीट पर थे। अभी हम गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में मजबूत हैं। हम जहां कमजोर हैं, वहां अपनी मौजूदगी बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed