फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   palghar-woman-physical-harassment-assault-allegation-husbands-friends-arrested-virar

महाराष्ट्र: पालघर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, बेटे की हत्या की दी धमकी; पति के दो दोस्त गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 11:05 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 17 Oct 2026 11:05 AM IST
सार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के पति के दोस्त हैं और उसके घर आते-जाते थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 8 अक्टूबर की रात पति की गैरमौजूदगी में वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
palghar-woman-physical-harassment-assault-allegation-husbands-friends-arrested-virar
पालघर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो वे उसके चार साल के बेटे की हत्या कर देंगे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने शुक्रवार को सूरज यादव और विशाल को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पति की गैरमौजूदगी में वारदात का आरोप
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लालू तुरे ने बताया कि कथित घटना 8 अक्तूबर की रात हुई, जब महिला का पति घर पर नहीं था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने महिला को निशाना बनाया और यौन हमला किया। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों ने महिला के चार साल के बेटे को जान से मारने की धमकी दी, ताकि वह घटना के बारे में किसी को न बताए। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में
पुलिस ने बताया कि सूरज यादव और विशाल महिला के पति के दोस्त हैं और पहले भी उसके घर आते-जाते थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed