{"_id":"5d4b8e558ebc3e6cf13a36d7","slug":"palaniswami-drop-it-minister-manikandan-from-state-cabinet-udhayakumar-will-take-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: के पलानीस्वामी ने एम मणिकंदन को कैबिनेट से हटाया, उदयकुमार संभालेंगे कार्यभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: के पलानीस्वामी ने एम मणिकंदन को कैबिनेट से हटाया, उदयकुमार संभालेंगे कार्यभार
Thu, 08 Aug 2019 08:22 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 08 Aug 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर एम मणिकंदन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर एम मणिकंदन को राज्य कैबिनेट से हटा दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय पर की गई है जब उनके कैबिनेट सहयोगी उडुमलाई राधाकृष्णन की सार्वजनिक तौर पर काफी आलोचना हुई। वह राज्य द्वारा संचालित तमिलनाडु अरसु केबल टीवी के प्रमुख भी हैं।
विज्ञापन
राज भवन के बयान के अनुसार राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मणिकंदन को मंत्रिपरिषद से हटाने के मुख्यमंत्री की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री के सुझाव के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी के पोर्टफोलियो को आर बी उदायकुमार को आवंटित किया गया है। उनके पास पहले से राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री का कार्यभार है।
विज्ञापन
M. Manikandan dropped as the Minister for Information Technology from the Tamil Nadu Cabinet. R B Udhaya Kumar to take charge of the portfolio. pic.twitter.com/V1SBgqGAyY
— ANI (@ANI) August 8, 2019
विज्ञापन
उदयकुमार के पास अब दो मंत्रालयों का कार्यभार है। फरवरी 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहली बार है जब पलानीस्वामी ने किसी मंत्री को कैबिनेट से हटाया है। इससे पहले पलानीस्वामी ने अगस्त 2017 में मंत्रालय में फेरबदल किया था जिसमें ओ पनीरसेल्वम को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था और उनके वफादार के पंडीयाराजन को भी मंत्री पद दिया गया था। ऐसा एआईएडीएमके के दो भागों के एक में विलय होने पर किया गया था। मणिकंदन को राज्य कैबिनेट से हटाने के बाद पलानीस्वामी मंत्रालय की संख्या घटकर 31 हो गई है।