फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Palaniswami announces financial assistance of Rs 3 lakhs to families of those who died in Sudan

तमिलनाडु: सीएम का एलान- सूडान धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों को देंगे तीन लाख रुपये

Sun, 05 Jan 2020 02:59 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 05 Jan 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Palaniswami announces financial assistance of Rs 3 lakhs to families of those who died in Sudan
के पलानीस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इडापड्डी के पलानीस्वामी ने घोषणा की है कि वह सूडान में  सिरेमिक फैक्ट्री में एलपीजी टैंकर धमाके में मारे गए तीन व्यक्तियों के परिवार वालों को तीन-तीन लाख रुपये वित्तीय सहायता के तौर पर दिए जाएंगे। सभी पीड़ितों के परिवार को यह राशि मुख्यमंत्री जन राहत कोष से दी जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन



बता दें कि सूडान में छह दिसंबर को एलपीजी टैंकर धमाके में मारे गए भारतीयों में से अधिकतर तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और बिहार से ताल्लुक रखते थे। सूडान के खारतूम के बहरी क्षेत्र में सीला सेरेमिक फैक्ट्री में हुए धमाके में 23 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें 18 भारतीय थे। वहीं हादसे में 130 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय 53 भारतीय थे फैक्ट्री में : विदेश मंत्री

विदेश मामलात मंत्री एस जयशंकर ने हादसे पर दुख जताया और बताया था कि फैक्ट्री में 60 भारतीय कार्यरत थे। इनमें 53 हादसे के समय फैक्ट्री और पास के क्षेत्र में मौजूद थे। हादसे से बचे 33 भारतीयों को सलूमी फैक्ट्री आवास में रखा गया है। मृतकों की पहचान के लिए भारत सूडान के अधिकारियों के साथ जुट गया है।

गैस टैंकर में विस्फोट से लगी आग

अमेरिका की यात्रा पर गए सूडान के प्रधानमंत्री अब्दुल्लाह हमदोक ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई थी। सूडान के अधिकारियों ने अपनी जांच के बाद दावा किया है कि गैस टैंकर में विस्फोट के बाद आग लगी। फैक्ट्री में सुरक्षा के जरूरी कदम नहीं उठाए गए थे, न उपकरण थे। साथ ही ज्वलनशील पदार्थ भारी मात्रा में जमा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed