TN Polls: DMK की 'इल्लाथारसी' योजना पर पलानीस्वामी का हमला; कहा- महिलाओं के ₹8000 कूपन में छुपा कमीशन का खेल
एआईएडीएमके महासचिव ए. पलानीस्वामी ने डीएमके की ‘इलाथरासी’ योजना पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं को दिए जाने वाले 8,000 रुपये के कूपन में असल में कमीशन कमाने का उद्देश्य छिपा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एआईएडीएमके महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) द्वारा महिलाओं को 8,000 रुपये का कूपन देने की घोषणा की ‘इलाथरासी’ योजना पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह योजना असल में कमीशन कमाने के लिए तैयार की गई है।
पलानीस्वामी ने रविवार को राधापुरम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी रैली में कहा कि डीएमके की इस योजना से जनता को फिर से बेवकूफ बनाया जाएगा। उन्होंने डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार और जनता के कल्याण से अधिक लूट-खसोट को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। पलानीस्वामी का कहना है कि कूपन मिलने के बाद लोगों को निर्दिष्ट ब्रांड के उत्पाद ही खरीदने होंगे और कूपन वितरित करने वाला डीएमके का व्यक्ति कमीशन लेने के बाद ही इसे देगा।
DMK ने घोषणापत्र में शामिल किए कई वादे
एम के स्टालिन ने घोषणा की थी कि इस कूपन का उपयोग टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सी, माइक्रोवेव और इंडक्शन चूल्हा खरीदने या बदलने के लिए किया जा सकता है। एआईएडीएमके द्वारा प्रस्तावित कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि पार्टी ने पहले 1,500 रुपये का लाभ राशि बाद में इसे 2,000 रुपये तक बढ़ाया है। उन्होंने मछुआरों के लिए फिशिंग बैन के दौरान 12,000 रुपये की सहायता देने की भी योजना का हवाला दिया, जिसे DMK ने अपने घोषणापत्र में शामिल किया है।
पलानीस्वामी ने DMK पर 2021 विधानसभा चुनावों में किए गए 525 वादों में से एक-चौथाई भी पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा डीजल और पेट्रोल की कीमतें नहीं घटाईं, गैस सब्सिडी नहीं दी और छात्रों के शिक्षा ऋण माफ नहीं किए गए। उन्होंने डीएमके पर एआईएडीएमके की घोषणाओं को कॉपी कर अपना दिखाने का भी आरोप लगाया और पूछा कि यदि पहले पूरा नहीं किया गया, तो अब कैसे पूरा होगा।
पलानीस्वामी ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए AIADMK के प्रमुख प्रस्ताव भी पेश किए। इसमें शहरों में पुरुषों के लिए मुफ्त बस यात्रा, फैमिली कार्ड धारकों को फ्रिज, मुफ्त दाल और तेल की आपूर्ति और महिलाओं के लिए चेनई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अम्मा टू-व्हीलर योजना के तहत 25,000 रुपये की सब्सिडी शामिल हैं।
अन्य वीडियो:-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.