{"_id":"5a7bf0ab4f1c1b91268b8f4b","slug":"pakoda-politics-shiv-sena-mp-sanjay-raut-countered-pm-narendra-modi-for-government-foreign-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर अब भी नहीं चेती सरकार तो एक दिन हम सब दिल्ली में पकौड़े तलेंगे: शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगर अब भी नहीं चेती सरकार तो एक दिन हम सब दिल्ली में पकौड़े तलेंगे: शिवसेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
संजय राउत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो दिन दूर नहीं कि जब हम सब एक दिन दिल्ली में बैठकर पकौड़े तलेंगे। यह कहना है शिवसेना से राज्य सभा सांसद संजय राउत का। राउत ने बुधवार को कहा कि जम्मू- कश्मीर में हालात हर दिन बिगड़ रहे हैं लेकिन हम पकौड़े पर राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में हर दिन युद्ध विराम का उल्लघंन हो रहा है। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। यही नहीं अब आतंकी कश्मीर में अस्पतालों तक पहुंच गए हैं वहां अस्पतालों तक में गोलियां चल रही हैं। लेकिन हम सभी पकौड़े और भजिया की बात कर रहे हैं।
संजय राउत ने कहा कि अगर हमने सारी बातों को गंभीरता से नहीं लिया तो एक दिन हम सब पर दिल्ली में बैठकर पकौड़े तलने की नौबत हो जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि बेरोजगार होने से अच्छा है कि युवा पकौड़े तलें। अमित शाह के इस बयान के बाद बेरोजगारी पर पकौड़े तलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि शिव सेना के सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए ये बातें कहीं। इससे पहले शिव सेना संकेत दे चुकी है कि वह आगामी चुनावों में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी, इसलिए राउत के इस बयान को अप्रत्याशित नहीं माना जा सकता है।
उन्होंने हर दिन सीज फायर उल्ल्घंन पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान को लेकर हमने कड़ा फैसला नहीं किया तो वह दिन दूर नहीं कि हम सभी दिल्ली में पकौड़े तलेंगे। उन्होंने पीएम मोदी के भाषण को याद कराते हुए कहा कि 4 के बदले 40 मारेंगे की बात सही साबित कब होगी।

Kashmir mein har din jawan shaheed ho rahe hain, kal wahan hospital mein goli chal gayi aur hum pakoda bhajiya ki baat kar rahe hain. Ye humne gambheerta se nahi liya toh ek din hum sab par Dilli mein baith kar pakode talne ki naubat aa jayegi: Sanjay Raut,Shiv Sena pic.twitter.com/FxDw2kl2rl
— ANI (@ANI) February 8, 2018