{"_id":"5e5429a88ebc3ef3d8643022","slug":"pakistan-zindabad-written-with-chalk-on-school-wall-in-hubli-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की दीवार पर चॉक से लिखा गया पाकिस्तान जिंदाबाद, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्कूल की दीवार पर चॉक से लिखा गया पाकिस्तान जिंदाबाद, मामला दर्ज
Tue, 25 Feb 2020 01:23 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के हुबली जिले के एक गांव में बने स्कूल की दीवार और दरवाजों पर किसी शरारती तत्व ने चॉक से पाकिस्तान जिंदाबाद लिख दिया। इसके अलावा टीपू सुल्तान शाले (टीपू सुल्तान स्कूल) भी लिखा पाया गया। मामले का पता सोमवार तब पता चला जब बुडारसिंगी गांव में सुबह अध्यापक और छात्र विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
स्कूल के हेड टीचर ने मामले की इत्तला फौरन पुलिस को की। घटना से नाराज कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और घटना के जिम्मेदार लोगों को फौरन पता लगाए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन
इस पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया और अध्यापकों और ग्रामीण नेताओं से बातचीत की। पुलिस मामला दर्ज करके आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन