फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan violated ceasefire on international border in Jammu around 480 times this year

पाकिस्तान में चुनाव के कारण सीमा पर 400 प्रतिशत बढ़ा संघर्ष विराम उल्लंघन

Tue, 19 Jun 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
Pakistan violated ceasefire on international border in Jammu around 480 times this year
युद्ध विराम उल्लंघन

पाकिस्तान ने जम्मू की अतंर्राष्ट्रीय सीमा पर इस साल लगभग 480 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पिछले साल की तुलना में यह संख्या 400 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल केवल 111 बार पड़ोसी देश ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इन घटनाओं में भारतीय पोस्टों पर हमला, गांवों में गोलीबारी और जवानों को निशाना बनाना शामिल है। जिसमें 11 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान शहीद हो गए हैं।

विज्ञापन


बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने इस साल लगभग रोजाना तीन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। जबकि वह लगातार उसके उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों देशों के बीच 29 मई को डीजीएमओ स्तर की वार्ता हुई थी जिसमें साल 2003 में हुए संघर्ष विराम के समझौते को पूरी भावना के साथ पालन करने पर सहमति बनी थी। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इस्लामाबाद में सरकार की गैरमौजूदगी पाकिस्तान के दुस्साहसों का एक बहुत बड़ा कारण है। एक अधिकारी ने कहा, ‘अतंर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमापार गोलीबारी और यहां तक की एलओसी पर जिसे कि सेना प्रबंधित करती है उसमें बढ़ोत्तरी हुई है क्योंकि पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना किसी नेतृत्व के प्रति जवाबदेह नहीं है और स्थानीय कमांडर्स ने इस मसले को अपने हाथों में ले लिया है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसियों की चेतावनी से यह बात साफ हो जाती है कि संघर्ष विराम पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव से पहले खत्म होने वाला नहीं है। सूत्रों का कहना है कि आईएसआई भी इस क्षेत्र में काफी सक्रिय हो गया है और वह जवानों को मारने के लिए गैर सक्रिय नेताओं का मदद कर रहा है। इसे कभी पाकिस्तानी रेंजर्स का समर्थन मिला करता था।


बीएसएफ प्रमुख केके शर्मा ने प्रतिशोध में भारी गोलीबारी करने की वकालत की है। जिससे पाकिस्तान अगले दो सालों में एक दर्जन बार युद्ध विराम का उल्लंघन करने की सोचे तो उसे मौकों की तलाश करनी पड़े। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारी और जवान अपनी बात पर अडिग नहीं रहते हैं और फ्लैग मीटिंग के एक घंटे बाद ही सामा पर गोलीबारी शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed