{"_id":"5835b2524f1c1b2b2513becc","slug":"pakistan-requests-for-dgmo-level-talks-adg-pi-ihq-of-mod-army","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई से बैकफुट पर पाक, DGMO स्तर की बातचीत का दिया प्रस्ताव ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई से बैकफुट पर पाक, DGMO स्तर की बातचीत का दिया प्रस्ताव
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारत के सामने डीजीएमओ स्तर की बातचीत का प्रस्ताव रखा है। भारतीय सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) ले. जनरल रणबीर सिंह से अचानक हॉटलाइन पर फोन कर पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की वार्ता की इच्छा जताई है। सेना के सूत्रों ने बताया कि इस बातचीत में पाकिस्तानी डीजीएमओ ने यह भी बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना की गोलीबारी में पाकिस्तान के नागरिक मारे गए हैं।
इस पर ले. जनरल सिंह ने दुख जताया लेकिन पड़ोसी देश को यह बताने से नहीं चूके कि भारतीय सेना पाकिस्तान के उन्हीं स्थानों पर जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी कर रही है जहां से संघर्ष विराम का उल्लंघन हो रहा है और भारतीय सैन्य चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तानी डीजीएमओ को इस गोलीबारी में भारतीय सैनिकों और नागरिकों के हताहत होने की भी जानकारी दी।
डीजीएमओ ने पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की हो रही घुसपैठ और आतंकियों द्वारा भारतीय सैनिकों के शव के साथ हैवानियत का भी मुद्दा उठाया। इस पर पाकिस्तानी डीजीएमओ ने अपनी तरफ से सेना को संयम बरतने का सख्त निर्देश देने का आश्वासन दिया ताकि एलओसी पर सामान्य स्थिति बहाल हो सके। हालांकि भारत ने उन्हें आगाह किया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन या पीओके से आतंकियों की घुसपैठ की किसी भी कोशिश का भारतीय सेना माकूल जवाब देती रहेगी।

Pakistan requests for DGMO level talks: Additional Directorate General of Public Information, IHQ of MoD (Army)
— ANI (@ANI_news) November 23, 2016
राजनाथ ने दिल्ली में की उच्च स्तरीय बैठक
राजनाथ
- फोटो : ani
इसी बीच बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित के उच्च स्तरीय बैठक की गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अध्यक्षता की। इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, खूफिया विभाग के प्रमुख और गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सीमा पर मंगलवार को तीन जवानों के शहीद होने के विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान तीन रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई, जिसमें ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ज्यादा संख्या में बीएसएफ की तैनाती की बात शामिल है। मंगलवार को पाकिस्तान के साथ गोलाबारी में भारत के तीन जवान शहीद हो गए थे। तीनों सैनिक एलओसी के मच्छेल सेक्टर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी सेना की बार्डर एक्शन टीम ने हमला कर तीन सैनिकों की हत्य़ा कर दी।
सूत्रों के मुताबिक एक सैनिक के शव के साथ पाक सैनिक ने बर्बरता की। इसके बाद भारतीय सेना ने तीन सैनिकों की मौत का बदला पाकिस्तानी सेना से ले लिया। बुधवार को भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन समेत तीन सैनिकों की मौत हो गई जबकि चार पाक नागरिकों के भी मारे जाने की खबर सामने आ रही है।