फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan prime minister had again chanting on Kashmir

कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला नहीं: नवाज शरीफ

Wed, 10 Aug 2016 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistan prime minister had again chanting on Kashmir
- फोटो : Getty

कश्‍मीर मुद्दे पर लगातार पूरी दुनिया की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर अपना शुतुरमुर्गी रवैया दिखा दिया है। मंगलवार को नवाज ने कहा वह संयुक्त राष्ट्र की आमसभा में एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे को उठाने का प्रयास करेंगे। इस मुद्दे को लेकर नवाज शरीफ ने मंगलवार को बैठक बुलाई ‌थी जिसमें यूएन की आगामी बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया।

विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तान इस नापाक मुद्दे पर कई मौकों पर मुंह की खा चुका है लेकिन बकौल- राजनाथ पडोसी है कि मानता ही नहीं। एक बार फिर वह अपनी नापाक कोशिशों को परवान चढ़ाने की कवायद में लग गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को कश्मीर मुद्दे पर हुई बैठक के बाद पाक प्रधानमंत्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला नहीं है यह संयुक्त राष्ट्र की अनसुलझा मुद्दा है। यह पाक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्द को उठाए कि किस तरह भारत ने कश्‍मीर में अपनी दमनकारी नीतियों को चला रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक प्रधानमंत्री ने कश्मीर मुद्दे पर बुलाई विशेष बैठक

Pakistan prime minister had again chanting on Kashmir

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का प्रधानमंत्री होने के नाते मेरा यह दायित्व है कश्मीर में जो कश्मीरियों की आवाज दबाई जा रही है उसे सामने लाया जाए। मैं इस संबंध में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा कि दुनिया कश्मीर के लोगों के संघर्ष और उनके दुखों को जान सके। 

पाक प्रधानमंत्री ने यहां तक कहा कि कश्मीरियों को आत्म निर्णय का अधिकार न मिलना संयुक्त राष्ट्र की लगातार विफलताओं का प्रतीक है। आत्मनिर्णय का अधिकार कश्मीरियों का मूलभूत अधिकार है। 

पाक प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई इस बैठक में विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज, पीएम के विशेष सहायक सैयद तारिक फातिमी, विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्‍थायी प्रतिनिधि डा. मलीहा लोधी और संयुक्त राष्ट्र में पाक राजदूत जलील अब्बास जिलानी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed