फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan political crisis: Pakistan PM Imran Khan No Confidence Motion rejected in National Assembly know about Article 5

पाकिस्तान का सियासी संकट: देश से ‘वफादारी’ के खिलाफ माना गया ‘अदम-ए-अहतमाद’, जानिए इमरान ने किसे ढाल बनाकर खारिज कराया अविश्वास प्रस्ताव

Mon, 04 Apr 2022 06:05 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 04 Apr 2022 06:05 AM IST
सार

नेशनल असेंबली के स्पीकर कासिम सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को विदेशी महाशक्ति (अमेरिका की ओर संकेत) से मिलकर देश के खिलाफ विपक्ष की साजिश माना। इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने सदन में अनुच्छेद-5 का हवाला दे कर कहा, इसे रद्द कर देना चाहिए।

विज्ञापन
Pakistan political crisis: Pakistan PM Imran Khan No Confidence Motion rejected in National Assembly know about Article 5
पाकिस्तानी संसद भंग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अल्पमत में होते हुए भी पीएम इमरान ‘अदम-ए-अहतमाद’ (अविश्वास प्रस्ताव) से बच निकले। उनकी ढाल बना पाकिस्तानी संविधान का अनुच्छेद-5। यह अनुच्छेद पाकिस्तानी नागरिकों को मुल्क से वफादारी रखने का वादा लेता है।

विज्ञापन


नेशनल असेंबली के स्पीकर कासिम सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को विदेशी महाशक्ति (अमेरिका की ओर संकेत) से मिलकर देश के खिलाफ विपक्ष की साजिश माना। इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने सदन में अनुच्छेद-5 का हवाला दे कर कहा, इसे रद्द कर देना चाहिए।
विज्ञापन


क्या कहती हैं अनुच्छेद-5 की दो अहम धाराएं

  • धारा-1 : मुल्क से वफादारी रखना हर नागरिक का फर्ज है।
  • धारा-2 : कहीं भी रह रहे नागरिक और पाकिस्तान में मौजूद हर शख्स के लिए मुल्क के संविधान और कानून की आज्ञा का पालन अनुल्लंघनीय है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

बहुमत से मजबूत हुए विपक्ष की देश के प्रति वफादारी पर शक की आड़
सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने सदन में कहा, इमरान ने प्रस्ताव को विदेशी षड्यंत्र साबित किया है। एक बड़ा मुल्क नहीं चाहता, हमारी विदेश नीति स्वतंत्र रहे। मंत्री के मुताबिक 7 मार्च को कई देशों के राजदूतों ने बैठक कर तय किया कि खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए। इसके अगले दिन अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। फवाद ने कहा, यह सब मुल्क से वफादारी के खिलाफ हुआ। ऐसे अदम-ए-अहतमाद को रद्द कर देना चाहिए। कासिम सूरी ने इसे मान लिया।


विपक्ष का सवाल, अनुच्छेद-6 क्यों भूले
विपक्ष ने भी अनुच्छेद 5 की दूसरी धारा का हवाला देकर कहा क्या इमरान खान इसी अनुच्छेद की दूसरी धारा भूल गए, जो संविधान और कानून का हर हाल में पालन अनिवार्य बनाती है? उन्होंने अनुच्छेद 6 के आधार पर इमरान खान, सरकार और कासिम सूरी पर देशद्रोह की कार्रवाई की मांग की। अनुच्छेद 6 के अनुसार कोई व्यक्ति अगर संविधान के खिलाफ काम करता है तो उसे देशद्रोही माना जाएगा।


पंजाब के गवर्नर सरवर बर्खास्त नए सीएम का चुनाव 6 तक टला
इमरान सरकार ने रविवार को पंजाब प्रांत के गवर्नर चौधरी सरवर को बर्खास्त कर दिया। राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव टाल दिया गया। पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सरदार दोस्त मुहम्मद मजारी ने इमरान सरकार को गिराने की विदेशी साजिश का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री का चुनाव कराने से इनकार कर दिया और सत्र को छह अप्रैल तक के लिए टाल दिया। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट पर बताया, पंजाब के नए गवर्नर का एलान बाद में किया जाएगा। उन्होंने कहा, संविधान के मुताबिक डिप्टी स्पीकर कार्यवाहक गवर्नर होंगे।

गवर्नर सरवर की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार का इस्तीफा स्वीकार करने के कुछ दिनों बाद ही उन्हें हटाया गया है। हालांकि, गवर्नर चौधरी ने प्रधानमंत्री इमरान खान के संकेत पर ही उस्मान का इस्तीफा मंजूर किया। पंजाब में भी राजनीतिक संकट खड़ा हो गया, जब विपक्षी दलों ने एकजुट होकर प्रांतीय असेंबली में मुख्यमंत्री बुजदार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed