फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan plead BSF stop firing after killed troopers  

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से खौफ में पाक, गिड़गिड़ाया- गोलीबारी रोक दो

Mon, 21 May 2018 05:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 May 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
Pakistan plead BSF stop firing after killed troopers  
भारतीय सेना - फोटो : SELF

अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब से पाकिस्तान बौखला गया है और भारत से कार्रवाई बंद करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना भारत की कार्रवाई से खौफ में है और फायरिंग रोकने की गुहार लगाई है।  

उन्होंने आगे बताया कि 'बीते तीन दिनों से पाकिस्तान की तरफ से जारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया है। सेना की तरफ से 19 सेकेंड का एक वीडियो फुटेज भी जारी किया गया है जिसमें पाक की कई चौकियों को तबाह होते हुए पाक रेंजर्स के मारे जाने की पुष्टि की गई है।'
विज्ञापन


बता दें कि पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और बीते गुरुवार से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इस दौरान जम्मू क्षेत्र में बीएसएफ के 2 जवान भी शहीद हो चुके हैं और कई नागरिक घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के दौरे से पहले हमले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे और इस दौरान पाकिस्तान ने कई बार सीजफायर उल्लंघन किया। 

इस साल गोलीबारी की 700 से ज्यादा घटनाएं
बता दें कि पाकिस्तान ने इस साल अबतक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर और एलओसी पर 700 से ज्यादा बार गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया है जिसमें 38 नागरिक मारे गए हैं और 18 जवान शहीद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed