फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Nawaz Sharif Lahore Rally Punjab Police High Alert PMLN Shehbaz Sharif

Pakistan: नवाज शरीफ की घर वापसी से पहले पंजाब पुलिस का हाई अलर्ट, PMLN जोश में, विमान से फूल बरसाने की तैयारी

Fri, 20 Oct 2023 07:52 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 20 Oct 2023 07:52 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लाहौर आगमन से पहले पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है। बता दें कि नवाज चार साल पहले इलाज कराने ब्रिटेन गए थे।

विज्ञापन
Pakistan Nawaz Sharif Lahore Rally Punjab Police High Alert PMLN Shehbaz Sharif
Pakistan: Nawaz sharif and Shahbaz Sharif - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब सरकार को आगाह किया है। सुरक्षा को लेकर चिंता के बीच पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पाक लौटने की अटकलें हैं। वे दुबई आ चुके हैं। इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों ने नवाज की जान पर मंडराते संभावित खतरे के बारे में आगाह किया है। बता दें कि नवाज चार साल पहले "चिकित्सा आधार पर ब्रिटेन गए थे।" कयास लगाए जा रहे हैं कि नवाज शनिवार को एक बड़ी रैली को संबोधित करने के लिए लाहौर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


पाक लौटने पर नवाज का पहला कार्यक्रम
लंदन में अपना चार साल का आत्म-निर्वासन समाप्त करने के बाद पाक लौट रहे नवाज सऊदी अरब के जेद्दा से दुबई पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नवाज शरीफ शनिवार को एक चार्टर्ड विमान से पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। शनिवार शाम को लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान में नवाज एक सामूहिक रैली को संबोधित कर सकते हैं। कार्यक्रम से जुड़ी खबरों के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी ने किया है।
विज्ञापन


नवाज के कार्यक्रम से पहले पंजाब गृह विभाग ने शुक्रवार को कहा कि पीएमएल-एन के 73 वर्षीय नेता नवाज शरीफ को "खतरे का सामना" करना पड़ रहा है। शनिवार को मीनार-ए-पाकिस्तान रैली में भाग लेने के दौरान सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह विभाग ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ खतरों की सूचनाएं दी हैं जिसके बाद पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक कर नवाज के सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने का फैसला लिया गया। गृह विभाग ने पंजाब पुलिस को विश्वास में भी लिया।

इस बीच नवाज के छोटे भाई और पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने पार्टी नेताओं से कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री के पाक आगमन पर "ऐतिहासिक स्वागत" की तैयारियां करें। पीएमएल-एन के उप महासचिव अताउल्लाह तरार ने कहा कि नवाज का विमान इस्लामाबाद में उतरेगा। गिरफ्तारी या किसी भी सख्त कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नवाज इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से अल-अजीजिया और एवेनफील्ड मामलों में सुरक्षात्मक जमानत हासिल कर चुके हैं।

विमान की लैंडिंग के बाद नवाज कानूनी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। इसके बाद वे लाहौर के लिए रवाना होंगे। मीनार-ए-पाकिस्तान में एक रैली को संबोधित करने से पहले उनके स्वागत में विमानों से फूल बरसाने की तैयारियां भी की गई हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नवाज शरीफ के आगमन से उत्साहित पीएमएल-एन ने कथित तौर पर लाहौर में साढ़े तीन घंटे (दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच) गुलाब की पंखुड़ियां बरसाने के लिए दो छोटे विमानों की बुकिंग की है।

नवाज की घर वापसी पर पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत और गर्मजोशी से पूर्व प्रधानमंत्री का स्वागत करें, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पीएमएल-एन नेता के वरिष्ठ नेता ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अगर वे मीनार-ए-पाकिस्तान रैली में शामिल होंगे तो स्वर्ग जाएंगे। 

पीएमएल-एन को उम्मीद है कि देश में नवाज की मौजूदगी से जनवरी में होने वाले आम चुनाव से पहले पार्टी को फायदा होगा। गौरतलब है कि नवाज शरीफ के भतीजे हमजा शहबाज ने पिछले हफ्ते कहा था, "अपने संबोधन में नवाज शरीफ देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए एक रोड मैप देंगे।"

नवाज से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए लाहौर जिला प्रशासन ने पीएमएल-एन को लगभग 39 शर्तों का पालन करने को कहा है। इनमें प्रतिभागियों और आम जनता की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल के अंदर और उसके आसपास सभी आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करना भी शामिल है।

लाहौर के जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह पार्टी को मीनार-ए-पाकिस्तान में एक रैली आयोजित करने की अनुमति देते हुए कहा, "संवैधानिक कार्यालयों/सशस्त्र बलों/न्यायपालिका के खिलाफ कोई भाषण नहीं दिया जाएगा।" सजा के खिलाफ अपील की कार्यवाही से लगातार नदारद रहने के कारण नवाज को अल-अजीजिया और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में अदालत ने अपराधी घोषित कर दिया था।

बता दें कि नवाज नवंबर 2019 में अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में अपनी सात साल की जेल की सजा के बीच "चिकित्सा आधार" पर लंदन चले गए थे। उच्च न्यायालय से नवाज को चार सप्ताह की जमानत मिली थी। इस महीने की शुरुआत में लाहौर उच्च न्यायालय को नवाज की सेहत पर मेडिकल रिपोर्ट सौंपी गई। इसमें कहा गया था कि शरीफ में अभी भी "कुछ अवशिष्ट एंजाइनल लक्षण" हैं, जिसके लिए लंदन और पाकिस्तान में "लगातार अनुवर्ती जांच" जरूरी है।

गौरतलब है कि राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि नवाज शरीफ ऐसे समय में पाकिस्तान लौट रहे हैं, जब वहां चुनावी सरगर्मियां बढ़ रही हैं। उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान जेल में हैं। ऐसे में नवाज की पार्टी को चुनाव में जीत का भरोसा है। रिपोर्ट्स के अनुसार सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के नेतृत्व वाली सेना के साथ नवाज की पार्टी का समीकरण एकदम सही है।


नवाज के पाकिस्तान लौटने पर सवाल खड़ा करते हुए पीटीआई नेता और पूर्व संघीय मंत्री मूनिस इलाही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, "आज जो किसी और (इमरान खान) को लाडला (पसंदीदा) कह रहा था, वह अब लाडला बन गया है। घोषित अपराधी और सजायाफ्ता नवाज शरीफ को घूमने की इजाजत मिल गई है।" इलाही ने दावा किया कि नवाज शरीफ को न मोटरसाइकिल और न ही पैराडाइज पास की पेशकश से मदद मिलेगी। पाकिस्तान की जनता उन्हें और उनकी पार्टी को खारिज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed