फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan mp warned govt for CPEC

एक और ईस्ट इंडिया कंपनी में बदल सकता है चीन का सीपीईसी : पाक सांसद

Wed, 19 Oct 2016 07:10 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Wed, 19 Oct 2016 07:10 AM IST
विज्ञापन
Pakistan mp warned govt for CPEC

पाकिस्तान के कुछ सांसदों ने सरकार को चेताया है कि अगर देश के हितों की रक्षा नहीं की गई तो 46 बिलियन डॉलर से बनने वाला चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) एक और ईस्ट इंडिया कंपनी बन सकता है। 

विज्ञापन


योजना और विकास से जुड़ी स्थायी संसदीय समिति के चेयरमैन और सांसद ताहिर मशादी ने कहा कि पाकिस्तान और चीन की दोस्ती पर हम गर्व महसूस करते हैं, लेकिन देश का हित सबसे ऊपर है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर देश हित को संरक्षित नहीं किया गया तो निकट भविष्य में एक और ईस्ट इंडिया कंपनी देखने को मिल जाएगी। संसदीय के समक्ष समिति के कुछ सदस्यों ने पाकिस्तान सरकार द्वारा जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संसदीय समिति के चेयरमैन ने सरकार को दी नसीहत

Pakistan mp warned govt for CPEC

ईस्ट इंडिया कंपनी को ब्रिटेन की ओर से व्यापार मिशन पर भारत भेजा गया था, लेकिन वह उपमहाद्वीप में मौजूद ब्रिटेन के उपनिवेश बसाने वालों का अग्रदूत बन गई। अंतत: उसने शक्ति हासिल की और उस वक्त भारत पर शासन करने वाले मुगलों को उखाड़ फेंका। 

योजना आयोग के सचिव यूसुफ नदीम खोखर द्वारा ब्रीफिंग के बाद संसदीय समिति के कुछ सदस्यों ने सीपीईसी परियोजना में चीन अथवा अन्य विदेशी निवेश की जगह स्थानीय स्तर पर धन लगाए जाने पर चिंता जताई। 

उन्होंने सीपीईसी से जुड़ी विद्युत परियोजनाओं के लिए चीन द्वारा टैरिफ तय करने को भी पाकिस्तान के लिए नुकसानदेह करार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed