फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan high commission issued visas for sikh pilgrims on the ocassion of baishakhi

Kartarpur Corridor: बैसाखी मनाने पाकिस्तान जाएंगे भारत के 2856 सिख, नौ दिन तक होगा कार्यक्रम

Fri, 07 Apr 2023 08:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 07 Apr 2023 08:22 PM IST
सार

पिछले साल भी पाकिस्तान ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले बैसाखी के वार्षिक अवसर पर भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए 2,200 वीजा जारी किए थे। 

विज्ञापन
pakistan high commission issued visas for sikh pilgrims on the ocassion of baishakhi
Baishakhi 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

पाकिस्तान हाई कमीशन ने बैसाखी समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को 2856 वीजा जारी किए हैं। शुक्रवार को कमीशन ने कहा कि नौ से 18 अप्रैल तक पाकिस्तान में बैसाखी समारोह आयोजित होता है। यात्रा के दौरान तीर्थयात्री डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाएंगे।

हर साल प्रोटोकॉल के तहत, भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री पाकिस्तान जाते हैं। पाकिस्तानी तीर्थयात्री भी हर साल प्रोटोकॉल के तहत भारत आते हैं। पाकिस्तानी कमीशन ने कहा कि 9 से 18 अप्रैल तक पाकिस्तान में बैसाखी पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। पाकिस्तान के प्रभारी सलमान शरीफ ने तीर्थयात्रियों को हार्दिक बधाई दी और उनके यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पवित्र धार्मिक स्थलों के संरक्षण और तीर्थयात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed