{"_id":"5d295bb08ebc3e6d0f40cf79","slug":"pakistan-government-removed-khalistan-separatist-gopal-singh-chawla-from-kartarpur-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के दबाव से झुका पाकिस्तान, करतारपुर कमेटी से हटाया खालिस्तान समर्थक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत के दबाव से झुका पाकिस्तान, करतारपुर कमेटी से हटाया खालिस्तान समर्थक
Sat, 13 Jul 2019 09:48 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 13 Jul 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
श्रीगुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के साथ खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर दूसरे राउंड की अहम बातचीत होने में अब केवल एक दिन का समय बचा है। ऐसे में पाकिस्तान ने भारत के दबाव के आगे झुकते हुए मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खास गुर्गे और खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला को पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
चावला अब करतारपुर कमेटी का भी सदस्य नहीं रहा। भारत ने करतारपुर कमेटी में चावला को शामिल किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया था। इस मुद्दे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दो अप्रैल, 2019 को होने वाली बाचतीत को रद्द कर दिया था। इसके बाद रविवार को अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली बैठक से पहले पाकिस्तान सरकार ने चावला को कमेटी से हटा दिया है।
विज्ञापन
पीएसजीपीसी पाकिस्तान में स्थित सभी गुरुद्वारों की देखरेख करती है। जिसमें करतारपुर गुरुद्वारा और कॉरिडोर भी शामिल है। पीएसजीपीसी सदस्यों से संबंधित अधिसूचना पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार देर रात जारी की है। नई अधिसूचना में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चार सदस्य, उत्तरी खैबर पख्तूख्वा के तीन, सिंध के दो और बलूचिस्तान के एक सदस्य का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
अतीत में कई मौकों पर भारत ने पाकिस्तान के सिख तीर्थस्थलों में खालिस्तानी प्रचार को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। संभावना है कि इस बार करतारपुर बातचीत के दौरान इस मुद्दे को दोबारा उठाया जाएगा। दूसरे राउंड की बातचीत मे भारत पाकिस्तान के सामने कई मुद्दों को उठाएगा। जिसमें अनुमति प्राप्त आगंतुकों की संख्या, बुनियादी ढांचे, तीर्थ यात्रियों की रक्षा और सुरक्षा शामिल होगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच सुबह के नौ बजे बैठक शुरू होगी जो दोपहर को एक बजे खत्म होगी। बातचीत के बाद दोनों देश अलग-अलग प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एससीएल दास और विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान) दीपक मित्तल करेंगे। वहीं पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व दक्षिण एशिया और सार्क महानिदेशक डॉ. मोहम्मद फैसल करेंगे।