फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan genrel qamar javed said china support for nsg, kashmir is valuable

चीन के कर्जदार हैं हम, NSG-कश्मीर पर समर्थन के लिए शुक्रिया: बाजवा

Wed, 02 Aug 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Wed, 02 Aug 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
pakistan genrel qamar javed said china support for nsg, kashmir is valuable
pak army

भारत और चीन के बीच चल रही तल्खी के बीच पाकिस्तान के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कश्मीर मुद्दे, परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह और शंघाई सहयोग संगठन के विस्तार को लेकर पाक को चीन के अविचल समर्थन के लिए कर्जदार माना है।

विज्ञापन

 
चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 90वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बाजवा ने चीन और पाकिस्तान को 'क्षेत्र में महत्वपूर्ण रणनीतिक ताकत' बताया और कहा कि द्विपक्षीय संबंधों से दोनों देशों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन


चीनी दूतावास द्वारा सोमवार को रावलपिंडी में आयोजित कार्यक्रम में बाजवा ने कहा कि यह परस्पर विश्वास, सम्मान, समझ तथा सहयोग पर आधारित संबंध हैं। असल में यह दोस्ती हर दिन के साथ बढ़ रही है, जो हमारे जीवन के हर पहलू को शामिल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल बाजवा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। बाजवा ने आगे कहा कि कश्मीर मुद्दा हो या शंघाई सहयोग संगठन में पाकिस्तान की पूर्ण सदस्यता या फिर परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह पाकिस्तान सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चीन के अविचल समर्थन के लिए चीन का कर्जदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed