फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan former minister fawad chaudhry again praise rahul gandhi called him sahab bjp reaction

Rahul Gandhi: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने राहुल गांधी को बताया 'साहब', भाजपा बिफरी, कहा- इनकी भाषा एक जैसी

Sat, 04 May 2024 02:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 May 2024 02:30 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने शनिवार को साझा किए अपने एक पोस्ट में लिखा कि 'राहुल गांधी में अपने परदादा जवाहरलाल नेहरू की तरह एक समाजवादी है।'

विज्ञापन
pakistan former minister fawad chaudhry again praise rahul gandhi called him sahab bjp reaction
फवाद चौधरी और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने बीते दिनों राहुल गांधी की तारीफ में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिस पर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला था और आरोप लगाया कि क्या कांग्रेस, पाकिस्तान से चुनाव लड़ने की योजना बना रही है? अब एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने राहुल गांधी के समर्थन में ट्वीट किया है और अपने ट्वीट में राहुल गांधी के लिए 'राहुल साहब' लिखा है। भाजपा ने फिर कांग्रेस को घेरा है। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस से पूछे सवाल
भाजपा सांसद और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 'पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने हाल ही में जो कहा, वही यहां विपक्ष कह रहा है कि भाजपा को भारत की सत्ता में नहीं आना चाहिए, प्रधानमंत्री को हारना चाहिए...। मैं सभी से अपील करता हूं कि जाएं और फवाद चौधरी के ट्वीट और भारत में विपक्ष जो कह रहा है, उसकी तुलना करें। आज एक नए ट्वीट में फवाद चौधरी ने परिवार (गांधी परिवार) के प्रति प्यार जताया है और राहुल गांधी के लिए राहुल साहब शब्द का इस्तेमाल किया है। अब तक कांग्रेस पार्टी ने इससे इनकार नहीं किया है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है फवाद चौधरी के ट्वीट में
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने शनिवार को साझा किए अपने एक पोस्ट में लिखा कि 'राहुल गांधी में अपने परदादा जवाहरलाल नेहरू की तरह एक समाजवादी है। बंटवारे के 75 साल बाद भी भारत और पाकिस्तान की समस्या एक जैसी है।' फवाद चौधरी ने आगे लिखा कि 'राहुल साहब ने अपने पिछले भाषण में बताया कि 30-50 परिवारों के पास भारत की कुल संपत्ति का 70 प्रतिशत है। ऐसा ही पाकिस्तान में भी है, जहां पाकिस्तान बिजनेस काउंसिल और रियल एस्टेट कारोबारियों के पास ही पाकिस्तान की 75 फीसदी संपत्ति है। पूंजीवाद में संपत्ति का सही बंटवारा ही सबसे बड़ी चुनौती है।' 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed