{"_id":"5f40375c841aa61c0b67ac53","slug":"pakistan-flag-removed-in-pok-now-social-worker-tanvir-ahmed-is-receiving-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"PoK में हटाया पाकिस्तान का झंडा, अब सामाजिक कार्यकर्ता को मिल रहीं धमकियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PoK में हटाया पाकिस्तान का झंडा, अब सामाजिक कार्यकर्ता को मिल रहीं धमकियां
Sat, 22 Aug 2020 02:36 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादयाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादयाल।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
पीओके में पाकिस्तान का झंडा हटाते सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद।
- फोटो : ANI
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के दादयाल शहर में पाकिस्तान का झंडा गिराने का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार तनवीर अहमद ने वीडियो के जरिये झंडा हटाने का दावा किया। तनवीर अहमद के मुताबिक, इलाके से पाकिस्तानी झंडा हटाने के बाद सुरक्षा बल उसे गुमराह कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में तनवीर यह कहते दिख रहे हैं कि इलाके से पाकिस्तानी झंडा हटाने के बाद से खुफिया एजेंसियां उनका पीछा कर रही हैं। तभी वह एक दीवार पर चढ़ जाते हैं और चौक पर फहराया गया एक और पाकिस्तानी झंडा हटा देते हैं। तनवीर प्रशासन से इलाके में मौजूद सभी पाकिस्तानी झंडे हटाने की मांग को लेकर कुछ दिनों से भूख हड़ताल पर थे।
विज्ञापन
Pakistan Occupied Kashmir: An activist who was on a hunger strike demanding the removal of Pakistani flags from the area, later removed the flags by himself in Dadyal. He says, "I removed a Pakistani flag from the area & now I am being followed by secret agencies." (21.8) pic.twitter.com/RLMkdgSP1H
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 21, 2020
जब स्थानीय प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी तो वह स्वयं ही झंडे हटाने के काम में जुट गए। बता दें कि पीओके के लोग क्षेत्र में पाकिस्तान के अवैध कब्जे का विरोध कर रहे हैं और पाकिस्तानी सेना व अन्य अधिकारियों से इस क्षेत्र को छोड़ने की मांग कर रहे हैं।