फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan claims to shoot down two Indian Air Force jets allegedly violating Pak airspace

बौखलाए पाकिस्तान ने किया भारत के दो विमान मार गिराने का दावा

Wed, 27 Feb 2019 05:21 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 27 Feb 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Pakistan claims to shoot down two Indian Air Force jets allegedly violating Pak airspace
एफ 16 वी फाइटर एयरक्राफ्ट - फोटो :  Lockheed Martin Website/File

भारतीय वायु सेना के हमले के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने भारत के दो विमानों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट करके लिखा 

विज्ञापन


"पाकिस्तानी वायु सेना के हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना ने नियंत्रण रेका को पार किया। पाकिस्तानी वायु सेना ने पाकिस्तान की वायु सीमा में घुसे दो भारतीय विमानों को मार गिराया। एक विमान आजाद कश्मीर में गिरा तो दूसरा भारतीय कश्मीर में। एक भारतीय पायलट को जमीन पर मौजूद टुकड़ियों ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो और पायलट इलाके में मौजूद हैं।"

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी 46 सेकंड के एक वीडियो में आंखों पर पट्टी बांधे एक व्यक्ति नजर आ रहा है। वीडियो में व्यक्ति यह कहता नजर आ रहा है, ‘‘मैं भारतीय वायुसेना का एक अधिकारी हूं। ’’ हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भी ट्वीट करके एलओसी पार कर हमले की बात कही है। उन्होंने लिखा कि इस कार्रवाई का मकसद ये दिखाना था कि आत्मरक्षा में हमारा हम, इच्छा और क्षमता क्या है। हम इसे आगे बढ़ाना नहीं चाहते लेकिन अगर ऐसा होता है तो पूरी तरह तैयार हैं। 

 

उधर, एएनआई के हवाले से खबर है कि भारत ने भी नौशेरा के लाम वैली में पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया है। 

आपको बता दें, जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया है। पीटीआई के मुताबिक जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान के विमान घुस आए और पुंछ और राजौरी के इलाके में बम भी गिराए। भारतीय वायु सेना ने हालांकि पाकिस्तान के फाइटर जेट को खदेड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed