{"_id":"69bfec87b221ca844104790a","slug":"pakistan-can-t-survive-without-terrorism-bjp-hits-out-at-ex-diplomat-abdul-basit-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorism: 'आतंकवाद के बिना जिंदा नहीं रह सकता पाकिस्तान', भाजपा ने पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Terrorism: 'आतंकवाद के बिना जिंदा नहीं रह सकता पाकिस्तान', भाजपा ने पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित पर साधा निशाना
Sun, 22 Mar 2026 06:50 PM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Pavan
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
तुहिन सिन्हा, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित के एक बयान को लेकर भारत में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाकिस्तान 'आतंकवाद के बिना चल ही नहीं सकता।' दरअसल, अब्दुल बासित ने एक पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान भारत के शहरों, जैसे दिल्ली और मुंबई, को निशाना बना सकता है। उन्होंने कहा कि 'अगर हम पर हमला होगा, तो हम भारत पर कहीं भी हमला करेंगे, चाहे आगे कुछ भी हो।'
यह भी पढ़ें - कैसे सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने मोदी: PM-CM रहते तोड़े कई रिकॉर्ड, नेहरू-इंदिरा से कहां पीछे?
'आतंकवाद पाकिस्तान के सिस्टम में ही शामिल'
इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकी दिखाती है कि पाकिस्तान अभी भी आतंकवाद की सोच से बाहर नहीं आया है। उनके मुताबिक, 'ऐसे बयान साबित करते हैं कि पाकिस्तान अपनी पुरानी आदत नहीं छोड़ पा रहा है और आतंकवाद उसके सिस्टम में ही शामिल है।'
विज्ञापन
अब्दुल बासित ने क्या कहा था?
भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त बासित ने एक स्थानीय पाकिस्तानी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि अगर अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर हमला किया जाता है, तो नई दिल्ली और मुंबई जैसे भारतीय शहरों पर हमला करना इस्लामाबाद का आसान विकल्प होना चाहिए। बासित ने कहा था, 'अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, भले ही अमेरिका हमारी परमाणु सीमा के दायरे में न आए, तो आपके विचार से हमारे पास क्या विकल्प होगा? भारत, हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है। भले ही हमारी सीमा वहां न हो, अगर कोई हम पर बुरी नजर डालता है, तो हम भारत में मुंबई और नई दिल्ली पर हमला करेंगे। आगे जो भी होगा, हम देखेंगे। दुनिया को यह पता होना चाहिए कि अगर हम पर हमला होता है, तो हम भी बदले में भारत पर जहां चाहे वहां हमला करेंगे।'
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले की आलोचना
तुहिन सिन्हा ने पाकिस्तान को 'आतंकवादी देश' बताते हुए कहा कि पहले भी पाकिस्तान के नेताओं और सेना की तरफ से भारत को धमकियां दी जाती रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की सख्त नीतियों, खासकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान दबाव में है और इसी वजह से इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान में एक ड्रग रिहैब सेंटर पर हमला किया, जिसमें कई लोगों की जान गई। भारत ने उस घटना की भी निंदा की थी।
यह भी पढ़ें - PM Modi High-Level Meet: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की बैठक, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
'भारत अब हर चुनौती का कड़ा जवाब दे रहा है'
तुहिन सिन्हा के मुताबिक, अब भारत पहले जैसा नहीं है और हर चुनौती का कड़ा जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि इंडस वाटर्स ट्रीटी को लेकर भी भारत के फैसलों से पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा है, जिससे वह बौखलाया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पुरानी यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उस समय पाकिस्तान की हरकतों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती थी, जबकि अब सरकार सीधे और मजबूत जवाब देती है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन