फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan asks India tostop work at Kishanganga project

पाकिस्तान ने भारत से कहा-रोको किशनगंगा प्रोजेक्ट पर काम

Sat, 21 Jan 2017 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Pakistan asks India tostop work at Kishanganga project
सिंधु जल संधि

पाकिस्तान की दो संसस्दीय समितियों ने संयुक्त रूप से भारत को किशनगंगा प्रोजेक्ट और जम्मू और कश्मीर में हाइड्रो प्रोजेक्ट पर रोक लगाने को कहा है। ये दोनों प्रोजेक्ट झेलम और चिनाब नदियों पर बनाये जा रहे हैं।

विज्ञापन


डाँन अखबार में छपी खबर के अनुसार नेशनल असेंबली के फॉरेन अफेयर्स और वॉटर एंड पॉवर कमेटियों ने विश्व बैंक को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन बनाने का अनुरोध किया है ताकि स‌िंधु जल समझौते पर जारी गतिरोध खत्म हो सके।
विज्ञापन


साथ ही ये भी कहा गया है कि स‌िंधु जल समझौते पर विश्व बैंक की जिम्मेदारी बनती है और उसे तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

'पाक के पास अन्य रास्ते भी हैं'

Pakistan asks India tostop work at Kishanganga project
सिंधु जल समझौता

जो प्रस्ताव पास हुआ है, उसे सरकार और विपक्ष के सदस्यों ने एकराय से मंजूरी दी। इसमें लिखा है, 'जब तक वर्ल्ड बैंक कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन स्थापित न कर देता, तब तक उसे भारत को राजी करना चाहिए कि वह मामला सुलझने तक रातले बांध पर निर्माण रोक दे।'

गौरतलब है कि किशनगंगा प्रोजेक्ट को लेकर दोनों देशों के बीच गतिरोध जारी है और पाकिस्तान ने विश्व बैंक को इसमें मामले को सुलटाने को कहा है। 

इस मुद्दे पर विदेश सचिव एजाज चौधरी ने कहा कि अगर भारत सिंधु जल समझौते की नजरअंदाजी करता है तो पाकिस्तान के पास और भी रास्ते मौजूद हैं। पाकिस्तान की जलापूर्ति का बहुत बड़ा हिस्सा इन नदियों पर निर्भर है। ऐसे में इन पर निर्माण काम जारी होने से वह टेंशन में है। शायद तभी वह वर्ल्ड बैंक पर भारत को रोकने के लिए दबाव बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed