फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak rejects India's demand for re-investigating 26/11 case

26/11 आतंकी हमला केस: पाक ने खारिज की भारत की मांग, कहा- दोबारा जांच मुमकिन नहीं

Thu, 27 Apr 2017 06:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Thu, 27 Apr 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
Pak rejects India's demand for re-investigating 26/11 case

पाकिस्तान ने भारत की मुंबई 26/11 आतंकी हमले के केस की फिर से जांच करने की मांग को खारिज कर दिया है। पाक ने कहा है कि मुंबई अटैक केस की फिर से जांच करना 'मुमकिन नहीं है', क्योंकि इस केस का ट्रायल अंतिम स्टेज में है। साथ ही उसने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ ठोस सबूत की भी मांग की।

विज्ञापन


इंटीरियर मिनिस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 24 भारतीय गवाहों के बयानों को छोड़कर, 26/11 हमले केस की सभी कार्यवाही पूरी की जा चुकी हैं। इस स्टेज पर दोबारा जांच करना मुमकिन नहीं है। अगर भारत इस केस का निर्णय चाहता है, तो उसे गवाहों को बयान रिकॉर्ड करने के लिए पाकिस्तान भेजना चाहिए।
विज्ञापन


पाकिस्तान में मुंबई आतंकी हमले के केस में ट्रायल पिछले सात साल से लंबित है। भारत ने पाकिस्तान से जल्द से जल्द ट्रायल को पूरा करने का आग्रह किया है। भारत कह चुका है कि आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए पाकिस्तान के के साथ पर्याप्त सबूत साझा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले में 166 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। इस हमले को लश्कर के आतंकियों ने अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed