फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak offers nuclear non-testing agreement to India

एनएसजी पर पलटा पाकिस्तान, की समझौते की पेशकश

Wed, 17 Aug 2016 02:43 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Wed, 17 Aug 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
Pak offers nuclear non-testing agreement to India
पाकिस्तान ने भारत को परमाणु परीक्षण संधि की पेशकश है - फोटो : file photo
एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार पाकिस्तान ने मंगलवार को भी भारत से परमाणु परीक्षण संधि के लिए द्विपक्षीय समझौते की पेशकश की है। इसमें कहा गया है कि इससे परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों (एनएसजी) में एक सकारात्मक संदेश जाएगा और दोनों देश इसकी सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करने की संधि का प्रस्ताव 12 अगस्त को भेजा था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने मंगलवार को कहा कि 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद पाकिस्तान ने भारत को एक साथ संपूर्ण परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन उस समय भारत की ओर से कोई माकूल जवाब नहीं आया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘वैश्विक परिप्रेक्ष्य के साथ-साथ इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के व्यापक हितों को देखते हुए पाकिस्तान ने दोनों देशों के द्विपक्षीय समझौते की संभावना महसूस की है। यह संधि दक्षिण एशिया में संयम और जवाबदेही को बढ़ावा देगी और सीटीबीटी के उद्देश्यों को दोनों देशों का समर्थन मिलेगा। यदि इस पर सहमति बन जाए तो सीटीबीटी में दोनों देशों का शामिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जा सकता है।’  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed