फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak Army recruits Afghan fighters to carry out attacks in jammu and kashmir forces on alert

60 अफगानी आतंकियों के जरिए कश्मीर में बडे़ हमले की तैयारी में पाकिस्तान, भारतीय सेना अलर्ट

Thu, 26 Sep 2019 05:21 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 26 Sep 2019 05:21 AM IST
सार

  • खतरनाक हथियारों से लैस 60 आतंकी कर सकते हैं घुसपैठ
  • आतंकियों को दी जा रही आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग
  • हिंडन समेत कई वायुसेना हवाईअड्डों पर ऑरेंज अलर्ट
  • सेना प्रमुख ने कहा था- फिर सक्रिय हुए हैं जैश आतंकी

विज्ञापन
Pak Army recruits Afghan fighters to carry out attacks in jammu and kashmir forces on alert

विस्तार

पाकिस्तानी सेना ने भारत में आतंक फैलाने के नापाक इरादे से करीब 60 अफगानी आतंकियों को भर्ती कर घुसपैठ के लिए सीमा के आसपास तैनात किया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इनका इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में भारतीय सैनिकों पर हमले के लिए किया जाएगा। यह खुफिया जानकारी मिलने के बाद घुसपैठ को लेकर सेना को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अलग-अलग गुटों से 60 आतंकियों को चुना है। इनको खतरनाक हथियारों के साथ सीमा पार भेजने की साजिश है। आईएसआई ने अफगानिस्तान के बदख्शन प्रांत में आतंकी संगठनों से इन दहशतगर्दों का चुनाव किया। चुने गए आतंकियों को लेकर आईएसआई 21 सितंबर को वापस लौटी है।

विज्ञापन

आतंकियों को दी जा रही आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब एक दर्जन आतंकियों को आत्मघाती हमला करने के लिए युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके बाद इन्हें पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा लाया जाएगा। यहां से उन्हें कश्मीर में घुसपैठ के लिए सीमा के पास भेजा जाएगा। अफगानी आतंकियों को भर्ती करने का फैसला अगस्त के तीसरे हफ्ते में पंजाब प्रांत के बहावलपुर में हुई बैठक में लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडन समेत कई वायुसेना हवाईअड्डों पर ऑरेंज अलर्ट

जैश-ए-मोहम्मद द्वारा हमले की सूचना पर भारतीय वायुसेना को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों ने सूचना दी है कि जैश के दस आतंकी मॉड्यूल जम्मू कश्मीर और उसके आसपास वायुसेना के हवाई अड्डों को निशाना बनाने की फिराक में हैं।


इसमें हिंडन समेत श्रीनगर, अवंतीपुर, जम्मू और पठानकोट स्थित हवाई अड्डा शामिल है। यहां आतंकी आत्मघाती हमले कर सकते हैं। ऑरेंज अलर्ट दूसरा सबसे बड़ा अलर्ट है इसके जारी होते ही आसपास के इलाकों के स्कूलों को बंद कर दिया जाता है और किसी तरह की आवाजाही बाधित रहती है।

सेना प्रमुख ने कहा था- फिर सक्रिय हुए हैं जैश आतंकी

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने दो दिन पहले कहा था कि बालाकोट में जैश आतंकी फिर सक्रिय हो गए हैं। इस बीच खुफिया एजेंसियों की ओर से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत के इस दावे को झूठा करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed