फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Padmavati controversy threats statements made against Sanjay Leela Bhansali deepika ranveer shahid

जानिए 'पद्मावती' का कहां-कहां हो रहा विरोध, किसने क्या दिए बयान?

Mon, 13 Nov 2017 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 13 Nov 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Padmavati controversy threats statements made against Sanjay Leela Bhansali deepika ranveer shahid
पद्मावती फिल्म का सीन
पद्मावती फिल्म को लेकर हो रहा विवाद दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, राजस्थान के साथ-साथ देश के बाकी राज्यों में भी फिल्म के खिलाफ कई संगठन एक हो गए हैं। संगठनों द्वारा धमकी दी जा रही है कि वे लोग फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे और अगर इसे रिलीज किया गया तो होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी सरकार की होगी। विरोध करने वालों में संगठनों के साथ-साथ राजनेता भी शामिल हैं। जानिए अबतक किस नेता ने क्या कहा है - 
विज्ञापन


बीजेपी सांसद और राज्य प्रवक्ता चिन्तामणि मालवीय: मालवीय ने कहा था कि भंसाली जैसे लोगों को कोई और भाषा समझ नहीं आती है। उन जैसे लोगों को सिर्फ जूते की भाषा ही समझ आती है। मालवीय ने आगे कहा था कि जिन फिल्मकारों के घरों की स्त्रियां रोज अपने शौहर बदलती हैं वे क्या जाने जौहर क्या होता है?
विज्ञापन


'पद्मावती' ही नहीं इन वीरांगनाओं को भी जानें, जिन्होंने चित्तौड़ में किया था जौहर
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी विधायक राजा सिंह: तेलंगाना से MLA राजा सिंह ने कहा था कि अगर पद्मावती फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है तो संजय लीला भंसाली को उसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा था कि डायरेक्टर पैसे कमाने के लिए तथ्यों से छेड़छाड़ करके मसाला लगाते हैं। 

बीजेपी विधायक और जयपुर के पूर्व राजघराने की राजकुमारी: दिया कुमारी ने कहा था कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए सिग्नेचर कैंपेन भी चलाया था।

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और गिरिराज सिंह ने भी फिल्म के खिलाफ अपनी बातें कही थी। गिरिराज ने कहा था कि 'संजय लीला भंसाली और किसी भी फिल्मकार में हिम्मत नहीं कि वह किसी और धर्म पर अधारित फिल्म बनाए या उनपर टिप्पणी करें। वहीं उमा भारती ने खुला खत में लिखा था कि रानी पद्मावती के विषय पर मैं तटस्थ नहीं रह सकती। मेरा निवेदन है कि पद्मावती को राजपूत समाज से न जोड़कर भारतीय नारी के अस्मिता से जोड़ा जाए। 

कहां-कहां हो रहा विरोध

Padmavati controversy threats statements made against Sanjay Leela Bhansali deepika ranveer shahid
दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter
राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश के भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच फिल्म के खिलाफ है। उन्होंने संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण के पुतले जलाते हुए फिल्म की रिलीज का विरोध किया। मंच का दावा है कि राजपूत समिति, प्रगतिशील ब्राह्मण संस्थान, शिव सेना, क्षत्रीय सभा, वेदिक ब्राह्मण युवा संघ जैसे संगठन भी उनके साथ हैं।

बिहार में भी फिल्म को रिलीज का करने की धमकी दी जा रही है, वहां राजपूत करनी सेना ने मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था। तीन घंटे से ज्यादा वक्त तक जाम लगा रहा था और एंबुलेंस को भी नहीं निकलने दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed