{"_id":"5a6a02a94f1c1ba3268b676a","slug":"padmavat-case-central-government-refuses-to-intervene-in-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत मामलाः हिंसा मामले में सरकार का दखल देने से इनकार, कहा-कानून व्यवस्था राज्यों की जिम्मेदारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पद्मावत मामलाः हिंसा मामले में सरकार का दखल देने से इनकार, कहा-कानून व्यवस्था राज्यों की जिम्मेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Jan 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र फिल्म पद्मावत पर हो रही हिंसा के मामलों में फिलहाल कोई दखल नहीं देगा। गृहमंत्रालय का मानना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्यों की जिम्मेदारी है। लिहाजा केंद्र इस मामले में कोई दखल नहीं देगा। गृहमंत्रालय के मुताबिक अब तक किसी राज्य ने भी केंद्र से किसी तरह की मदद नहीं मांगी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के इस मामले में कानून व्यवस्था बनाने की सख्त हिदायत दिया है। गृहमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर किसी राज्य में हिंसा बेकाबू हो जाती है और वहां की सरकार मदद मांगती है तो केंद्र पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
फिलहाल मौजूदा हालात में केंद्र अपनी तरफ से कोई पहल नहीं करने जा रहा। हालांकि गृहमंत्रालय उत्तर भारत से राज्यों पर कड़ी नजर रख रहा है। गृहमंत्रालय को मिली सूचना के मुताबिक हरियाणा और राजस्थान में बड़ी वारदात हो सकती है।
विज्ञापन