फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PAC asked the Ministry of Defense to present missing files of Bofors deal

पीएसी ने रक्षा मंत्रालय से बोफोर्स सौदे की गुम फाइलें पेश करने को कहा

Sun, 30 Jul 2017 04:49 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 30 Jul 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
PAC asked the Ministry of Defense to present missing files of Bofors deal
बोफोर्स तोप - फोटो : ScoopWhoop

लोक लेखा समिति (पीएसी) ने रक्षा मंत्रालय से कहा कि वह बोफोर्स विवाद से जुड़ी सभी गुम फाइलों का पता लगाए और उसके समक्ष पेश करे। समिति के दो सदस्यों ने यह जानकारी साझा की।

विज्ञापन


रक्षा मुद्दों पर बनी छह सदस्यों वाली उपसमिति बोफोर्स तोप सौदे से जुड़ी कैग रिपोर्ट के कुछ पहलुओं का लंबे समय से पालन न होने के मामले पर गौर कर रही है। बीजेडी के सांसद भातृहरि महताब उपसमिति के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


संसदीय पैनल की बैठक के कार्य विवरण के मुताबिक, पीएसी ने मंत्रालय की इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई की कैग रिपोर्ट के कुछ अनुच्छेद हटाए जा सकते हैं, क्योंकि उससे जुड़ी कुछ फाइलें गायब हो चुकी हैं। यह बैठक इस माह के शुरुआत में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैठक के दौरान पीएसी के अध्यक्ष महताब और भाजपा के सांसद निशीकांत दुबे दोनों ने ही इस बात पर जोर दिया कि मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को इस सौदे से जुड़ी गुम फाइलों और टिप्पणियों का पता लगाएं और उसके समक्ष पेश करें। शीर्ष रक्षा अधिकारी इस बात पर सहमत हो गए कि मंत्रालय सभी जरूरी जानकारी को पीएसी के साथ साझा करेगा।होवित्जर तोपों की खरीद के दौरान भुगतान में हुई कथित गड़बडियों से जुड़े बोफोर्स स्कैंडल से एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया था। यही वजह 1989 में राजीव गांधी की सरकार गिरने का बड़ा कारण बनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed