{"_id":"5d7a63748ebc3e93cd66a8e4","slug":"p-chidambaram-will-have-to-celebrate-his-75th-birthday-in-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएक्स केस: तिहाड़ जेल की चारदीवारी में गुजरेगा चिदंबरम का 74वां जन्मदिन, 19 तक हिरासत में हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएनएक्स केस: तिहाड़ जेल की चारदीवारी में गुजरेगा चिदंबरम का 74वां जन्मदिन, 19 तक हिरासत में हैं
Thu, 12 Sep 2019 09:40 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 12 Sep 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम अपना 74वां जन्मदिन तिहाड़ जेल में ही मनाएंगे क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो को निर्देश दिया है कि वह एक सप्ताह के भीतर आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस नेता की जमानत याचिका पर अपनी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे।
विज्ञापन
चिदंबरम 16 सितंबर को 74 साल के हो रहे हैं और उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है। कांग्रेस नेता फिलहाल 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में चिदंबरम को 19 सितंबर को निचली अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में के 2004 से 2014 तक केंद्रीय मंत्री रह चुके चिदंबरम को केंद्रीय जांच एजेंसी ने 21 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी के जोर बाग इलाके में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल में साल 2007 में 305 करोड़ रुपये के विदेशी धन प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 15 मई 2017 को उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद ईडी ने साल 2017 में उनके खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था।